{"_id":"5cb4688cbdec221456013467","slug":"why-dinesh-karthik-gets-entry-instead-of-rishabh-pant-for-world-cup-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cup 2019: आखिर क्यों ऋषभ पंत की जगह चुने गए दिनेश कार्तिक, ये हैं पांच वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup 2019: आखिर क्यों ऋषभ पंत की जगह चुने गए दिनेश कार्तिक, ये हैं पांच वजह
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 15 Apr 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
karthik and pant
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड-वेल्स में अगले महीने से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए टीम इंडिया के 15 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी गई है। विश्वकप का पहला मैच 30 मई को लंदन के द ओवल में घरेलू टीम इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के लिए जारी स्क्वाड में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को तरजीह दी गई है। आइए जानते हैं कि किन पांच कारणों की वजह से कार्तिक पंत पर भारी पड़े हैं।
2 of 6
dinesh karthik
बल्लेबाजी करते हुए दोनों ही खिलाड़ी आक्रमकता के साथ खेलते हैं। हालांकि युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत संयम रखने के मामले में दिनेश कार्तिक से पिछड़ते नजर आते हैं। कार्तिक ने संयम के साथ खेलते हुए टीम को कई अहम मौकों पर जीत दिलाई है। पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ हुआ निदहास ट्रॉफी का फाइनल मैच इसका उदाहरण है।
3 of 6
karthik and dhoni
आगामी विश्व कप इंग्लैंड में होना है, जिसके आधार पर टीम में दिनेश कार्तिक ज्यादा फिट नजर आते हैं क्योंकि कार्तिक को विदेशी पिचों पर खेलने का अनुभव पंत से कहीं ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ऋषभ पंत
विकेटकीपिंग के मामले में भी दिनेश कार्तिक ऋषभ पंत से ज्यादा एक्टिव नजर आते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पंत की दोयम दर्जे की विकेटकीपिंग के चलते टीम ने एक मुकाबला भी गंवाया था। जबकि दिनेश कार्तिक न सिर्फ विकेटकीपिंग बल्कि मैदान के किसी कोने में बेहतर फील्डिंग करने का दम रखते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
dinesh karthik rishabh pant
कम गेंदों पर बड़ा स्कोर बनाने की टेक्निक एक बल्लेबाज को आईपीएल जैसे क्रिकेट के शॉर्ट फॉर्मेट में सफलता दिलवा सकती है, लेकिन एकदिवसीय क्रिकेट में इससे ज्यादा संयम की जरूरत होती है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ दौरों पर जब भी टीम को एक टिकाऊ खिलाड़ी की जरूरत होती, पंत तभी बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा देते थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।