{"_id":"5895b72c4f1c1b2f3de85381","slug":"wisden-almanack-2017-features-virat-kohli-on-cover-page","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विजडन का विराट को सलाम, सचिन के बाद कवर पर आने वाले दूसरे भारतीय बने ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विजडन का विराट को सलाम, सचिन के बाद कवर पर आने वाले दूसरे भारतीय बने
Sun, 05 Feb 2017 10:45 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
- फोटो : espncricinfo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली वर्तमान में अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। विराट ने साल 2016 में ऐसा प्रदर्शन किया आलोचक हो या प्रशंसक हर कोई उनके प्रदर्शन को देखकर दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गया।
विजडन का विराट को सलाम, सचिन के बाद कवर पर आने वाले दूसरे भारतीय बने
2 of 5
विराट कोहली विजडन के कवर पेज पर
- फोटो : Wisden
इसी क्रम में विराट कोहली के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। क्रिकेट की बाइबल कही जाने वाली विजडन मैग्जीन ने अपने वार्षिक संस्करण के कवर पेज पर विराट कोहली की तस्वीर छापने का निर्णय किया है। पीले रंग के कवर वाली विजडन पत्रिका के कवर पर विराट कोहली की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को जगह दी है जिसमें वह रिवर्स स्वीप खेल रहे हैं। यह तस्वीर बदलते वक्त की ओर संकेत कर रही है।
विराट कोहली सही मायनों में सचिन तेंदुलकर के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। कुछ मायनों में वह सचिन से आगे भी निकल गए हैं। सचिन को विजडन के कवर पर आने में 25 साल लग गए। लेकिन विराट ने अपने करियर के 8वें वर्ष में यह मुकाम हासिल कर लिया।
विजडन का विराट को सलाम, सचिन के बाद कवर पर आने वाले दूसरे भारतीय बने
3 of 5
विजडन पत्रिका के कवर पर सचिन तेंदुलकर
विराट सचिन तेंदुलकर के बाद विजडन के कवर पर जगह पाने दूसरे भारतीय हैं। सचिन तेंदुलकर की साल 2014 में विजडन के कवर पर तस्वीर छपी थी। सचिन की आखिरी टेस्ट पारी की पवेलियन लौटते हुए खींची गई तस्वीर को विजडन ने छापा था। नबंबर 2013 में 200वां टेस्ट खेलने के बाद सचिन ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विजडन का विराट को सलाम, सचिन के बाद कवर पर आने वाले दूसरे भारतीय बने
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
साल 2016 में विराट ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। वह इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। विराट ने 41 पारियों में 86.50 की औसत से 2595 रन बनाए। इस दौरान विराट ने 7 शतक और 13 अर्धशतक जड़े। अपने बेहतरीन स्ट्रोक्स प्ले, टेंप्रामेंट और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत विराट विश्व क्रिकेट में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विजडन का विराट को सलाम, सचिन के बाद कवर पर आने वाले दूसरे भारतीय बने
5 of 5
विराट काेहली
क्रिकेट की बाइबल कही जाने वाली विजडन पत्रिका की स्थापना 153 साल पहले 1864 में जॉन विजडन ने की थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।