{"_id":"5d0788298ebc3e15ec19b15a","slug":"world-cup-2019-england-opner-jason-roy-ruled-out-for-minimum-of-two-matches-with-hamstring-tear","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत के बाद अब इंग्लैंड को भी लगा झटका, शतकवीर ओपनर 2 मैच के लिए बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत के बाद अब इंग्लैंड को भी लगा झटका, शतकवीर ओपनर 2 मैच के लिए बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 17 Jun 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
जेसन रॉय
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोटिल होकर मैदान से बाहर हुए इंग्लिश सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय विश्व कप के अगले दो मैच से भी बाहर हो गए हैं। रॉय को कैरेबियाई टीम के खिलाफ मुकाबले में मांसपेशियों में खिंचाव हुआ था।
2 of 6
जेसन रॉय
- फोटो : social Media
यह खबर इंग्लैंड के लिए किसी झटके से कम नहीं। इसका मतलब कि रॉय अब अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में नजर नहीं आएंगे। इंग्लैंड के अगले दो विश्व कप के मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। रॉय के जाने के बाद जेम्स विंस का अंतिम-11 में चुने जाना तय माना जा रहा है।
3 of 6
जेसन रॉय
- फोटो : social Media
इसके अलावा अगले हफ्ते लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले में खेलने के लिए रॉय पर टीम मैनेजमेंट लगातार नजर रखेगा और उनकी चोट की लगातार जांच होती रहेगी, ताकि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच के लिए फिट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जेसन रॉय
- फोटो : social media
रॉय को फील्डिंग के दौरान गेंद के पीछे दौड़ लगाते समय मांसपेशियों में खिंचाव आया था। शनिवार को हुई एमआरआई में मालूम चला कि उनके बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है। विश्व कप से पहले भी रॉय चोट की वजह से क्रिकेट से दूर रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
जेसन रॉय
- फोटो : social media
रॉय का बाहर होना इंग्लैंड के लिए बहुत बड़ा झटका है। रॉय इग्लैंड के लिए शानदार ओपनिंग कर रहे थे। विश्व कप में रॉय ने बांग्लादेश के खिलाफ 121 गेंदों में 153 रनों की शानदार पारी खेली थी। रॉय के चोटिल होने के कारण ओपनिंग के लिए जॉनी बेयरेस्टो का साथ देने के लिए जेम्स विंस को मौका दिया जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।