सब्सक्राइब करें
SRH Inning
46/1 (5.4 ov)
Travis Head 11(13)*
Ishan Kishan 35 (20)
Rajasthan Royals elected to bowl

दमदार हैं ये पांच कीवी खिलाड़ी, World Cup 2019 में रोक सकते हैं भारत का विजय रथ

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 13 Jun 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: New Zealand five players who play important role against India match
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

आज जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड से ट्रेंटब्रिज के मैदान पर मुकाबले के लिए उतरेगी तो, उसे विपक्षी टीम के इन पांच खिलाड़ियों के लिए खास रणनीति बनाने होगी, क्योंकि न्यूजीलैंड के ये खिलाड़ी भारतीय टीम के विश्व कप में जीत की हैट्रिक लगाने पर पानी फेर सकते हैं। टीम इंडिया चाहेगी कि इन खिलाड़ियों के लिए खास योजना के साथ मैदान पर उतरा जाए, यदि कहीं भी भारतीय टीम चुकी, तो न्यूजीलैंड के ये पांच खिलाड़ी विश्व कप में भारत के विजय रथ को जीत बढ़ने से रोक सकते हैं। आइए जानते हैं कौन हैं, किनसे टीम इंडिया को आज के मैच में चौकन्ना रहना होगा।

Trending Videos
World Cup 2019: New Zealand five players who play important role against India match
मार्टिन गुप्टिल - फोटो : File

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल इस समय बेहतरीन फॉर्म में है। उन्होंने 2017 के बाद से 32 पारियों में 48.89 की औसत और 92.56 की स्ट्राइक रेट से 1369 रन बनाए हैं। पावरप्ले के दौरान गप्टिल तेजी से रन बनाकर विपक्षी गेंदबाजों की लाइन लेंथ को तहस-नहस कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: New Zealand five players who play important role against India match
केन विलियमसन - फोटो : pti

कप्तान केन विलियमसन न्यूजीलैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज में से एक हैं। वह नंबर 3 पर एक महत्वपूर्ण एंकर की भूमिका निभाते हैं, लेकिन बाद में तेजी से रन भी बटोरते हैं, उनके पास हर वो शॉट है, जिससे वह आक्रमकता के साथ बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने 46.5 की औसत से 5000 से अधिक वनडे रन बनाए है।

World Cup 2019: New Zealand five players who play important role against India match
जिमी नीशम - फोटो : getty

जिमी नीशम विश्व स्तरीय ऑलराउंडर में से एक हैं। जो निचले मध्य क्रम में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हैं और न्यूजीलैंड के लिए दाएं हाथ की मध्यम गति की गेंदबाजी भी करते हैं। उनका नंबर 6 या 7 पर बल्लेबाजी का औसत 30.58 है, लेकिन जो बात सामने आती है, वह उनका स्ट्राइक रेट है। 2013 में अपनी शुरुआत के बाद से 112.83 का उनका स्ट्राइक रेट किसी भी नंबर 6 या 7 के बल्लेबाज के लिए शानदार है। उनके पास महत्वपूर्ण विकेट लेने की क्षमता भी है। 

विज्ञापन
World Cup 2019: New Zealand five players who play important role against India match
रॉस टेलर - फोटो : espncricinfo

रॉस टेलर 2017 के बाद से अपनी बल्लेबाजी के चरम पर हैं। उन्होंने केवल 43 पारियों में 70.6 के औसत और 87.29 के स्ट्राइक रेट से 2330 रन बनाए हैं। केवल विराट कोहली ने इस अवधि में टेलर से बेहतर प्रदर्शन किया है। टेलर की रन बनाने की क्षमता और धैर्य से टीम को बड़े स्कोर की ओर ले जाना, उन्हें न्यूजीलैंड के लिए नंबर 4 पर एक बहुत खतरनाक बल्लेबाज बनाता है। वह हालात के हिसाब से बल्लेबाजी करने में माहिर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed