सब्सक्राइब करें

दिनेश कार्तिक होंगे विश्व कप में भारत के ट्रंप कार्ड, आखिर क्यों पंत की जगह टीम में चयन सही?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 17 Apr 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
World cup 2019: Why Dinesh Karthik is better option then Rishabh pant for team India World cup squad
दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला

विश्व कप 2019 के लिए टीम इंडिया का चयन होते ही देशभर के क्रिकेट फैंस में फूट पड़ चुकी थी। कुछ लोग जहां इस 15 सदस्यीय टीम में ऋषभ पंत का नाम न देखकर हैरान थे तो वहीं एक धड़ा ऐसा भी था जो दिनेश कार्तिक के चयन को बेहतर बता रहा था। मगर अब चयन के 48 घंटों के भीतर ही बीसीसीआई ने यू टर्न ले लिया।



ऋषभ पंत और अंबाती रायुडू समेत युवा पेसर नवदीप सैनी को स्टैंडबाय में शामिल कर लिया गया है। आखिर क्यों 15 अप्रैल को बीसीसीआई मुख्यालय मुंबई में भारतीय टीम की घोषणा में जगह न बना पाने वाले ऋषभ पंत और अंबाती रायुडू को बतौर स्टैंडबाय खिलाड़ी टीम में शामिल कर लिया गया।

पिछले कुछ मुकाबले और IPL के मौजूदा फॉर्म को देखा जाए तो ऋषभ पंत, कार्तिक पर भारी ही पड़ते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों इस 33 वर्षीय खिलाड़ी पर दांव लगाया गया और किस तरह से तमिलनाडु का यह विकेटकीपर बल्लेबाज विश्व कप में अहम भूमिका निभा सकता है।

Trending Videos
World cup 2019: Why Dinesh Karthik is better option then Rishabh pant for team India World cup squad
ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक

भले ही दिनेश कार्तिक को विश्व कप के लिए भले ही बैकअप विकेटकीपर के रूप में चुने गए हो, लेकिन वे इंग्लैंड में भारत के लिए सलामी बल्लेबाज, फिनिशर या चौथे नंबर पर विशेषज्ञ बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऑलराउंडर विजय शंकर के चुनाव ने यह स्पष्ट कर दिया था कि महेंद्र सिंह धोनी के चोटिल होने पर ही दूसरे विकेटकीपर को खेलने का मौका मिलेगा। हालांकि कार्तिक बहस का विषय बने चौथे नंबर के स्थान के लिए भारत का जवाब हो सकते हैं और जरूरत पड़ने पर पारी का आगाज भी कर सकत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
World cup 2019: Why Dinesh Karthik is better option then Rishabh pant for team India World cup squad
दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक केदार जाधव के साथ फिनिशर की भूमिका निभाने के अलावा जरूरत पड़ने पर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। विकेटकीपिंग के साथ-साथ एक अच्छे क्षेत्ररक्षक होने से भी उनकी अहमियत में इजाफा होता है। बेशक डीके बैकअप विकेटकीपर है, लेकिन अगर कोई खराब फॉर्म से जूझ रहा होगा तो प्रबंधन उन्हें विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में देख सकता है।

World cup 2019: Why Dinesh Karthik is better option then Rishabh pant for team India World cup squad
ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक

दो महीने पहले चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए कार्तिक की अनदेखी की थी जिसे विश्व कप के लिए भारत की अंतिम तैयारी माना जा रहा था। इससे लगने लगा था कि ऋषभ पंत दूसरे विकेटकीपर के स्थान के लिए उनकी पसंद है। इसके बाद केंद्रीय अनुबंध में ऋषभ पंत को 'ए' ग्रेड में शामिल करना भी इस ओर इशारा था कि पंत टीम मैनेजमेंट के पसंदीदा बन चुके हैं। हालांकि अहम मौकों पर पंत का गैरजिम्मेदाराना खेल भी दिनेश कार्तिक के पक्ष में गया होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed