फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WPL 2025 Photos: चैंपियन मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमन के आंसू छलके, विजेता बेटियों को नीता अंबानी ने लगाया गले

Sun, 16 Mar 2025 12:40 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 16 Mar 2025 12:40 AM IST
सार

नीता अंबानी ने कहा कि हरमनप्रीत कौर और नेट सिवर ब्रंट ने जिस तरह का खेल खिताबी मुकाबले में दिखाया, वह सराहनीय है। उन्होंने आगे कहा कि हमने मुकाबले से पहले योजना बनाई थी कि हमें आखिर तक डटे रहना है, ठीक वैसे ही खिलाड़ियों ने काम किया। सभी अंत तक डटी रहीं और नतीजा हमारे पक्ष में आया।

विज्ञापन
WPL 2025: Mumbai players were overjoyed after winning the title Nita Ambani praised Harmanpreet Kaur Photos
मुंबई ने दिल्ली को हराया - फोटो : PTI
नेट सिवर ब्रंट के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में दूसरी बार हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम दूसरी बार फाइनल जीतकर विजेता बनी है। इससे पहले मुंबई ने महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में दिल्ली को हराकर खिताब जीता था। इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने कप्तान हरमनप्रीत कौर और नेट सिवर ब्रंट की तारीफ की।

ये भी पढ़ें: WPL 2025: हरमनप्रीत ने दूसरी बार मुंबई इंडियंस को बनाया विजेता, दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीसरी बार खिताब से चूकी
 
WPL 2025: Mumbai players were overjoyed after winning the title Nita Ambani praised Harmanpreet Kaur Photos
मुंबई ने दिल्ली को हराया - फोटो : PTI
नीता अंबानी ने कहा कि हरमनप्रीत कौर और नेट सिवर ब्रंट ने जिस तरह का खेल खिताबी मुकाबले में दिखाया, वह सराहनीय है। उन्होंने आगे कहा कि हमने मुकाबले से पहले योजना बनाई थी कि हमें आखिर तक डटे रहना है, ठीक वैसे ही खिलाड़ियों ने काम किया। सभी अंत तक डटी रहीं और नतीजा हमारे पक्ष में आया।
WPL 2025: Mumbai players were overjoyed after winning the title Nita Ambani praised Harmanpreet Kaur Photos
मुंबई ने दिल्ली को हराया - फोटो : PTI
टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण का खिताबी मुकाबला शनिवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में दिल्ली निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर सिर्फ 141 रन ही बना सकी। इस तरह मुंबई ने दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
WPL 2025: Mumbai players were overjoyed after winning the title Nita Ambani praised Harmanpreet Kaur Photos
मुंबई ने दिल्ली को हराया - फोटो : PTI
150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को उसके बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। टीम ने महज 44 के स्कोर पर चार विकेट गंवाए। कप्तान मेग लैनिंग 13 और शेफाली वर्मा सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद जेस जोनासन को अमेलिया कर ने यास्तिका भाटिया के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 13 रन बना सकीं। दिल्ली के लिए मारिजन कप ने सर्वाधिक 40 रनों की पारी खेली। उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 30 रन बनाए। मुंबई के लिए नेट सिवर ब्रंट ने तीन जबकि अमेलिया कर ने दो विकेट लिए। वहीं, शबनम इस्माइल, हीली मैथ्यूज और साइका इशाक को एक-एक सफलता मिली।

ये भी पढ़ें: WPL: क्या नहीं चल रहा सबसे सफल ऑस्ट्रेलियाई महिला कप्तान मेग लैनिंग का जादू? दिल्ली खिताब से तीसरी बार भी चूकी
विज्ञापन
WPL 2025: Mumbai players were overjoyed after winning the title Nita Ambani praised Harmanpreet Kaur Photos
मुंबई ने दिल्ली को हराया - फोटो : PTI
इससे पहले मुंबई के बल्लेबाजों का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा था। नेट सिवर ब्रंट और हरमनप्रीत कौर के अलावा उनका कोई बल्लेबाज दिल्ली की घातक गेंदबाजों के खिलाफ नहीं टिक सका। टीम ने 14 के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे। मारिजन कप ने हीली मैथ्यूज (3) और यास्तिका भाटिया (8) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद ब्रंट और कप्तान कौर ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच 62 गेंदों में 89 रनों की साझेदारी हुई। श्री चरणी ने इंग्लैंड की ऑलराउंडर को मिन्नू मणि के हाथों कैच कराया। वह 30 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, भारतीय बल्लेबाज ने 44 गेंदों में 66 रन बनाए। दिल्ली के लिए मारिजन कप, जेस जोनासन और श्री चरणी को दो-दो विकेट मिले जबकि एनाबेल सदरलैंड को एक सफलता मिली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed