{"_id":"66efcf2d74289e30d70172c3","slug":"wtc-points-table-2023-25-update-ind-vs-ban-1st-test-result-icc-teams-ranking-position-india-beats-bangladesh-2024-09-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WTC Points Table: बांग्लादेश पर जीत से भारत शीर्ष पर बरकरार, बांग्लादेश छठे स्थान पर; जानें कितनी बदली तालिका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC Points Table: बांग्लादेश पर जीत से भारत शीर्ष पर बरकरार, बांग्लादेश छठे स्थान पर; जानें कितनी बदली तालिका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 22 Sep 2024 01:33 PM IST
सार
ICC WTC 2025 Points Table Update: भारतीय टीम इस डब्ल्यूटीसी चक्र में अब तक 10 टेस्ट मैच खेल चुकी है जिसमें से उसने सात मैच जीते हैं, जबकि दो गंवाए हैं और एक ड्रॉ रहा है। भारत शीर्ष पर है, जबकि दूसरे स्थान पर गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम है।
विज्ञापन
1 of 5
डब्ल्यूटीसी अंक तालिका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत ने चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश को 280 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 515 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की दूसरी पारी 234 रन पर सिमट गई। रविचंद्रन अश्विन ने कहर बरपाते हुए छह विकेट झटके। भारत ने इस तरह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 चक्र की अंक तालिका में अपना दबदबा बरकरार रखा है।
2 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
भारतीय टीम इस डब्ल्यूटीसी चक्र में अब तक 10 टेस्ट मैच खेल चुकी है जिसमें से उसने सात मैच जीते हैं, जबकि दो गंवाए हैं और एक ड्रॉ रहा है। भारत शीर्ष पर है, जबकि दूसरे स्थान पर गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम है। मालूम हो कि डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें फाइनल के लिए जगह बनाती हैं। भारत अब तक दो बार फाइनल में पहुंच चुका है, लेकिन उसे दोनों ही बार हार का सामना करना पड़ा था।
3 of 5
बांग्लादेश की टीम
- फोटो : BCCI
बांग्लादेश छठे स्थान पर खिसका
बांग्लादेश भारत दौरे पर बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ आया था क्योंकि उसने हाल ही में पाकिस्तान को उसी की जमीन पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था। हालांकि, भारत के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में निराश किया। बांग्लादेश की टीम इस तरह डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में छठे स्थान पर खिसक गई है। बांग्लादेश की पीसीटी 39.29 है। हालांकि, टीम के पास सीरीज बचाने का एक मौका रहेगा। भारत और बांग्लादेश के बीच अब दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम पर खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारत बनाम बांग्लादेश
- फोटो : BCCI
बांग्लादेश ने पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजों को खासा परेशान किया था, लेकिन अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी उसके गेंदबाजों पर भारी पड़ी थी। इसके बाद जसप्रीत बुमराह की अगुआई में गेंदबाजों ने भारत को पहली पारी में बढ़त दिलाई थी। दूसरी पारी में शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने भारत की बढ़त को मजबूत किया, जबकि अश्विन ने बांग्लादेश को लक्ष्य तक पहुंचने नहीं दिया।
विज्ञापन
5 of 5
अश्विन और जडेजा
- फोटो : BCCI
अश्विन चुने गए प्लेयर ऑफ द मैच
अश्विन ने इस मैच में बल्ले और गेंद दोनों से उम्दा प्रदर्शन किया। अश्विन ने पहली पारी में शतक लगाया और जिस वक्त भारतीय टीम मुश्किल स्थिति में दिख रही थी उस वक्त रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 199 रनों की साझेदारी की। अश्विन को उनके ऑलआउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह 10वीं बार था जब टेस्ट में अश्विन को यह पुरस्कार मिला।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।