फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बने यशस्वी, सहवाग को पीछे छोड़ा

Tue, 31 Dec 2024 10:08 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 31 Dec 2024 10:08 AM IST
सार

भारतीय टीम को सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में 184 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन यशस्वी ने इस टेस्ट में शानदार पारी खेली थी। यशस्वी ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में 82 रन बनाए थे और वह दूसरी पारी में भी अपना जलवा बिखेरने में सफल रहे।

विज्ञापन
Yashasvi Jaiswal becomes third Highest test run scorer for India in a year surpasses Sehwag Ind vs Aus BGT
यशस्वी जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-2 से पिछड़ गई है, लेकिन टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। यशस्वी का बल्ला इस साल टेस्ट में जमकर बोला और उन्होंने कुल 1478 रन बनाए। इस तरह वह एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। 
Yashasvi Jaiswal becomes third Highest test run scorer for India in a year surpasses Sehwag Ind vs Aus BGT
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
भारतीय टीम को सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में 184 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन यशस्वी ने इस टेस्ट में शानदार पारी खेली थी। यशस्वी ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में 82 रन बनाए थे और वह दूसरी पारी में भी अपना जलवा बिखेरने में सफल रहे। यशस्वी ने अपने टेस्ट करियर का 10वां अर्धशतक जड़ा। इतना ही नहीं, यशस्वी ने ऋषभ पंत के साथ 88 रन की साझेदारी की थी, लेकिन यह साझेदारी टूटने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई और उसे हार का सामना करना पड़ा।
Yashasvi Jaiswal becomes third Highest test run scorer for India in a year surpasses Sehwag Ind vs Aus BGT
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : Screen Grab
आउट पर हुआ विवाद
यशस्वी की शानदार पारी का अंत पैट कमिंस ने किया था, लेकिन उनके आउट होने पर विवाद खड़ा हो गयाथाहै। कमिंस की लेग साइड पर शॉर्ट पिच गेंद को यशस्वी ने फाइन लेग पर खेलने की कोशिश की। वह चूके और गेंद विकेटकीपर कैरी के हाथों में गई। मैदानी अंपायर ने यशस्वी को आउट नहीं दिया जिसके बाद कमिंस ने डीआरएस लेने का फैसला किया। रिप्ले में स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि गेंद यशस्वी के बल्ले का किनारा लेकर गई है या नहीं। इसके बाद स्निको मीटर से जांचा गया, लेकिन स्निको मीटर में कोई हरकत नहीं दिखी। इसके बावजूद थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला पलट दिया और यशस्वी को आउट करार दिया। इससे वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए और कमेंट्री बॉक्स में मौजूद दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी सवाल खड़े किए। यशस्वी 84 रन बनाकर आउट हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Yashasvi Jaiswal becomes third Highest test run scorer for India in a year surpasses Sehwag Ind vs Aus BGT
यशस्वी जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
सचिन-गावस्कर के क्लब में शामिल
यशस्वी अपनी इस शानदार पारी के दम पर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर के क्लब में शामिल हो गए हैं। एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने 2010 में 1562 रन बनाए थे। वहीं, गावस्कर ने 1979 में 1555 रन बनाए थे। इस सूची में तीसरे स्थान पर अब यशस्वी आ गए हैं जिन्होंने इस साल टेस्ट में 1478 रन बनाए। भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2008 में 1462 रन और 2010 में 1422 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
Yashasvi Jaiswal becomes third Highest test run scorer for India in a year surpasses Sehwag Ind vs Aus BGT
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
सचिन-कोहली की सूची में शामिल हुए थे यशस्वी
यशस्वी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों की विशेष सूची में शामिल हो गए थे। यशस्वी उन चुनिंदा भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिसने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 50+ स्कोर बनाया है। यशस्वी ने एमसीजी टेस्ट की पहली पारी में 82 रन बनाए थे और दूसरी पारी में 84 रन पर आउट हुए। यशस्वी से पहले मंसुर अली खान पटौदी, जीआर विश्वनाथ, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली भी एमसीजी टेस्ट की दोनों पारियों में 50+ स्कोर बना चुके हैं। पटौदी ने 1967 में इस मैदान पर 75 और 85 रन बनाए थे, जबकि जीआर विश्वनाथ ने 1977 में 59 और 54 रनों की पारी खेली थी। सचिन ने 1999 में एमसीजी टेस्ट में 116 और 52 रन बनाए थे। वहीं, कोहली ने 2014 में इसी मैदान पर 169 और 54 रनों की पारी खेली थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed