फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलविदा 2018: विदेशों में हार के बावजूद शानदार रहा टीम इंडिया का सफर, टेस्ट रैंकिंग में रही अव्वल

Mon, 31 Dec 2018 09:19 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Mon, 31 Dec 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
year india 2018: team india get top position in icc test ranking
team india win

टीम इंडिया ने आईसीसी की ताजा टेस्ट टीम रैंकिंग में अपने शीर्ष स्थान को मजबूती प्रदान है। वहीं न्यूजीलैंड लगातार चौथी सीरीज जीतने पर दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मेलबर्न में तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में 137 रन से जीत दर्ज करके उसके खिलाफ चार मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। इसी का टीम इंडिया को फायदा मिला है।

year india 2018: team india get top position in icc test ranking
team india

ऐसा रही टीम इंडिया की साल की शुरुआत
टीम इंडिया ने इस साल दो सीरीज अपने नाम की। फिलहाल आईसीसी की ताजा रैंकिग में टीम के 116 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड (108 अंक) से आठ अंक आगे है। उल्लेखनीय है कि इस साल की शुरुआत से ही 124 अंकों शीर्ष पर थी। इस साल का आगाज उसके विदेशी दौरे, यानि दक्षिण अफ्रीका के दौरे से होना था। टीम के खिलाफ क्लीन स्वीप उसे काफी नुकासान कर सकता था, लेकिन विराट की कप्तानी वाली टीम इंडिया सीरीज केवल 1-2 से हारी। इससे वह अपनी शीर्ष रैंकिंग तो बचाने में कामयाब तो रही, लेकिन इसके साथ ही उसे केवल तीन अंकों को नुकसान ही हुआ और उसकी रैंकिंग 121 पर गई।

year india 2018: team india get top position in icc test ranking
इंग्लैंड टीम

इंग्लैंड से सीरीज हार के बाद भी नहीं गंवाया शीर्ष स्थान
इसके बाद टीम इंडिया ने जून में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट जीत कर अपनी रैंकिग 125 अंकों पर मजबूत कर ली। लेकिन उसके बाद इंग्लैंड दौरे में सीरीज 1-4 से हारने पर उसके 115 अंक रह गए, इसके बाद भी उसका शीर्ष पर स्थान कायम रहा। उस समय रैंकिंग में 8वें स्थान पर काबिज  वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज 2-0 के जीतने के बाद उसे केवल 1 अंक का फायदा मिला और उसके 116 अंक हो गए और शीर्ष स्थान में कोई फर्क नहीं पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
year india 2018: team india get top position in icc test ranking
टॉम लैथम

न्यूजीलैंड ने किया इस साल बेस्ट प्रदर्शन
न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में श्रीलंका को दूसरे टेस्ट मैच में 423 रन के विशाल अंतर से हराया। इससे साल के अंत में उसके अंकों की संख्या 107 पर पहुंच गयी है। न्यूजीलैंड अब भारत और इंग्लैंड के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है जबकि दक्षिण अफ्रीका (106 अंक) चौथे स्थान पर खिसक गया है। न्यूजीलैंड अगर दोनों टेस्ट जीत जाता तो उसके 109 अंक होते और वह दूसरे स्थान पर पहुंच जाता।

विज्ञापन
year india 2018: team india get top position in icc test ranking
दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका के पास अभी दूसरे स्थान पर पहुंचने का मौका है लेकिन इसके लिये उसे पाकिस्तान को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 से हराना होगा। इससे उसके 110 अंक हो जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट मैच जीतकर अभी 1-0 से आगे है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed