{"_id":"66e6949c69e7768a5300f83a","slug":"younis-khan-advice-to-babar-azam-says-he-should-learn-major-lesson-from-virat-kohli-regarding-captaincy-2024-09-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Babar vs Virat: 'विराट कोहली से सीखें', पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान ने बाबर आजम को दी खास सलाह, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Babar vs Virat: 'विराट कोहली से सीखें', पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान ने बाबर आजम को दी खास सलाह, जानें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:32 PM IST
सार
यूनिस ने बाबर के खराब फॉर्म का जिक्र करते हुए कहा कि उनके कंधों पर उम्मीदों का बोझ है और उन्होंने इस स्टार बल्लेबाज को अपनी फिटनेस और काम के प्रति नैतिकता पर ध्यान देने की सलाह दी।
विज्ञापन
1 of 4
बाबर, यूनिस और विराट
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर यूनिस खान चाहते हैं कि सीमित ओवरों के कप्तान बाबर आजम को विराट कोहली से सबक सीखना चाहिए। बाबर हाल के दिनों में सभी प्रारूपों में अपने खराब फॉर्म के कारण आलोचनाओं के घेरे में रहे हैं। वह वनडे विश्व कप 2023 में एक भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे। इसकी वजह से पाकिस्तान लीग चरण में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गया था। इसके बाद टी20 विश्व कप 2024 में भी बाबर खराब फॉर्म में रहे और पाकिस्तान टीम फिर से लीग स्टेज से बाहर हो गई। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ हाल में मिली 0-2 की हार के दौरान भी खराब प्रदर्शन किया और चार पारियों में सिर्फ 64 रन बनाए।
2 of 4
बाबर आजम
- फोटो : Twitter
यूनिस ने बाबर के खराब फॉर्म का जिक्र करते हुए कहा कि उनके कंधों पर उम्मीदों का बोझ है और उन्होंने इस स्टार बल्लेबाज को अपनी फिटनेस और काम के प्रति नैतिकता पर ध्यान देने की सलाह दी। यूनिस ने कहा, 'बाबर से काफी उम्मीदें हैं। खिलाड़ियों को सोशल मीडिया का बुद्धिमानी से उपयोग करना चाहिए, लेकिन उनका असली जवाब बल्ले और गेंद से उनके प्रदर्शन के माध्यम से आना चाहिए। बाबर को अपनी फिटनेस और खेल के प्रति जिम्मेदारी पर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि इस तरह के मौके जल्दी नहीं मिलते।'
3 of 4
बाबर आजम और गैरी कर्स्टन
- फोटो : PCB
यूनिस ने बाबर को विराट कोहली से सबक लेने की सला दी है और कहा कि बाबर कप्तानी छोड़ दें। उन्होंने कहा कि विराट को भी ऐसा करके काफी फायदा हुआ और वह अब बल्ले से रन उगल रहे हैं। यूनिस ने कहा, 'बाबर ने इतनी कम उम्र में बहुत कुछ हासिल किया है, लेकिन उन्हें यह जानने की जरूरत है कि वह भविष्य में क्या हासिल करना चाहते हैं। कप्तानी छोटी चीज है, प्रदर्शन मायने रखता है। विराट कोहली को देखिए। उन्होंने अपनी शर्तों पर कप्तानी छोड़ने का फैसला किया और अब वह दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। इससे पता चलता है कि देश के लिए खेलना प्राथमिकता होनी चाहिए। अगर कोई ऊर्जा बची है, तो अपने लिए खेलें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी चिंता बाबर की टेस्ट फॉर्म है, जिसमें वह पिछली 16 पारियों में 39 रन के उच्चतम स्कोर के साथ एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। अब पाकिस्तान सात अक्तूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की मेजबानी करेगा। सभी की निगाहें एक बार फिर बाबर पर होंगी क्योंकि पाकिस्तान फरवरी 2021 के बाद से घर पर अपनी पहली टेस्ट जीत की तलाश में है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।