{"_id":"5c10a714bdec22419b5deccd","slug":"yuvraj-singh-birthday-special-seven-facts-to-know-about","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spcl: दो बार के विश्व कप विजेता के बारे में यह 7 बातें जानना बेहद जरूरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
B'day Spcl: दो बार के विश्व कप विजेता के बारे में यह 7 बातें जानना बेहद जरूरी
Wed, 12 Dec 2018 11:43 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
yuvraj singh world cup
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
युवराज सिंह बुधवार को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। युवराज सिंह को टीम इंडिया का कमबैक किंग भी कहा जाता है क्योंकि उन्होंने कैंसर को मात देने के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी की। इसके अलावा कई बार युवी को राष्ट्रीय टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया, लेकिन फिर उन्होंने जबरदस्त वापसी की और अपना सिक्का जमाया। युवी ने टीम इंडिया को दो विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा भी उनकी उपलब्धियां अपार हैं। चलिए जानते हैं युवी से जुड़े यादगार तथ्य:
2 of 8
युवराज सिंह
बचपन में युवराज सिंह रोलर-स्केटिंग के प्रति काफी लगाव था। उन्होंने राष्ट्रीय अंडर-14 रोलर-स्केटिंग चैंपियनशिप में खिताबी जीत भी हासिल की। मगर उनके पिता योगराज सिंह ने बेटे के मेडल फेंककर कहा कि पूरा ध्यान क्रिकेट पर लगाएं। युवी टेनिस भी अच्छा खेलते थे। मगर क्रिकेट पर ध्यान लगाने की वजह से उन्हें इन दोनों खेलों से समझौता करना पड़ा।
3 of 8
yuvraj and harbhajan singh
- फोटो : File
युवी थोड़ा बड़े हुए तो उन्हें मुंबई में एल्फ-वेंगसरकर क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास के लिए भेजा गया। मुंबई में युवराज क्रिकेट लेखक मार्कंड वायंगनकर के घर अंधेरी इलाके में रहे। वायंगनकर ने अपनी किताब युवी में किस्सा बताया कि युवराज मुंबई में लोगों को देखकर कहता था, मैक अंकल, मुंबई पूरा लोगों से भरा है। चंडीगढ़ पूरा पेड़ से भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
युवराज सिंह
पंजाब के लिए खेलते हुए विजय मर्चेंट ट्रॉफी में जम्मू और कश्मीर के खिलाफ युवी ने अकेले 279 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत पंजाब ने 498 रन बनाए। जवाब में जम्मू और कश्मीर की टीम पहली व दूसरी पारी में क्रमश: 65 और 149 रन पर ऑलआउट हो गई। इसका मतलब यह हुआ कि विरोधी टीम युवी के कुल स्कोर से 65 रन से हार गई।
विज्ञापन
5 of 8
युवराज सिंह
युवराज सिंह टी20 क्रिकेट खेलने वाले भारत के क्रिकेटर हैं। जी हां, टी20 क्रिकेट की शुरुआत 2003 में इंग्लैंड में हुई। युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ और वीरेंद्र सहवाग तीनों काउंटी क्रिकेट का हिस्सा थे। 14 जून 2003 को युवराज और कैफ दोनों टी20 क्रिकेट खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने। युवराज ने यॉर्कशायर की तरफ से खेलते हुए डर्बीशायर के खिलाफ 44 रन बनाए। कुछ दिनों के बाद युवी ने सहवाग की लेस्टरशायर के खिलाफ 71 रन की पारी खेली और टी20 क्रिकेट में अर्धशतक जमाने वाले देश के पहले क्रिकेटर बने।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।