फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिरकार BCCI ने चुका ही दिया युवराज का पैसा, बने इतनी मोटी रकम के मालिक

Mon, 11 Dec 2017 08:54 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Mon, 11 Dec 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
Yuvraj Singh dues worth Rs 3 Crore BCCI pays after 19 months
युवराज सिंह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 19 महीने के लंबे अंतराल के बाद टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह की बकाया राशि चुका दी। बीसीसीआई ने लंबे समय के बाद इतनी बड़ी रकम युवराज को दी है। बीसीसीआई ने 3.11 करोड़ की रकम युवराज को प्रदान की है, जो तकरीबन 19 महीने से बकाया थी।

Yuvraj Singh dues worth Rs 3 Crore BCCI pays after 19 months
युवराज सिंह - फोटो : E

दरअसल, मामला यह था कि साल 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए युवराज सिंह चोटिल हो गए थे। चोटिल होने के कारण 2016 में हुए आईपीएल-9 सीजन में अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शुरुआती 7 मैच नहीं खेल पाए थे। 

Yuvraj Singh dues worth Rs 3 Crore BCCI pays after 19 months
युवराज सिंह - फोटो : ESPN

गौरतलब है कि बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक यदि कोई खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए खेलते हुए चोटिल होने के कारण अगर आईपीएल में नहीं खेल पाता है तो बोर्ड उसकी फीस की भरपाई करेगा। लेकिन पिछले 19 महीनों से युवराज अपने तीन करोड़ रुपए के लिए बीसीसीआई के चक्कर लगा रहे थे। हालांकि इतने लंबे अंतराल के बाद बीसीसीआई इतनी बड़ी रकम युवराज को चुका दी। युवराज ने इतनी बड़ी रकम 'लॉस ऑफ प्लेयर्स फॉर आपीएल 2016' के तहत पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yuvraj Singh dues worth Rs 3 Crore BCCI pays after 19 months
आशीष नेहरा और युवराज सिंह

बता दें कि टीम इंडिया के 'सिक्सर किंग' युवराज पिछे काफी दिनों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। फिटनेस ठीक नहीं होने के कारण उनको टीम में जगह नहीं मिल रही है। मालूम हो पिछले दिनों बेंगलुरु में हुए यो यो टेस्ट में युवराज फेल हो गए थे।

विज्ञापन
Yuvraj Singh dues worth Rs 3 Crore BCCI pays after 19 months
आशीष नेहरा और युवराज सिंह - फोटो : mid day

इन दिनों युवराज अपने फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं और उन्होंने हाल ही में यो यो टेस्ट भी पास कर लिए हैं। यो यो टेस्ट पास करने बाद अब देखना होगा कि युवराज को टीम इंडिया में जगह मिल पाती है या नहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed