{"_id":"69d7a48af0fcb42dcb09be1c","slug":"yuvraj-singh-shares-what-doctor-told-him-after-cancer-diagnosis-know-details-2026-04-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौत से जंग जीतकर लौटे युवराज: डॉक्टर ने दिया था तीन-छह महीने का वक्त; नहीं मानी हार और टीम इंडिया में की वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मौत से जंग जीतकर लौटे युवराज: डॉक्टर ने दिया था तीन-छह महीने का वक्त; नहीं मानी हार और टीम इंडिया में की वापसी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 09 Apr 2026 06:37 PM IST
सार
युवराज सिंह को 2011 विश्व कप के बाद पता चला कि उन्हें गंभीर कैंसर है और बिना इलाज के सिर्फ तीन-छह महीने की जिंदगी बची है। कीमोथेरेपी के बाद उन्होंने न सिर्फ कैंसर को हराया, बल्कि क्रिकेट में शानदार वापसी कर प्रेरणा बन गए।
विज्ञापन
1 of 5
युवराज सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत को 2011 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को याद किया है। उन्होंने बताया कि कैसे करियर के शिखर पर होने के बावजूद वह अंदर ही अंदर गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।
2 of 5
2011 विश्व कप
- फोटो : ICC
विश्व कप के दौरान बिगड़ रही थी तबीयत
2011 विश्व कप के दौरान युवराज को लगातार थकान, उल्टी और बेचैनी जैसी समस्याएं हो रही थीं। लेकिन एक खिलाड़ी होने के नाते उन्होंने इन लक्षणों को नजरअंदाज किया और टीम के लिए खेलते रहे।
3 of 5
युवराज सिंह
- फोटो : ICC
जांच में सामने आया कैंसर
टूर्नामेंट खत्म होने के बाद उनकी हालत और खराब हो गई। जांच में पता चला कि उनके सीने में दिल और फेफड़ों के बीच एक ट्यूमर है, जो एक दुर्लभ प्रकार का कैंसर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
युवराज सिंह
- फोटो : Twitter
डॉक्टर ने दिया था डराने वाला अल्टीमेटम
युवराज ने माइकल वॉन के साथ पॉडकास्ट 'द ओवरलैप' में बताया कि डॉक्टर ने साफ कहा था, 'अगर आप इलाज नहीं कराते, तो आपके पास सिर्फ तीन-छह महीने ही बचे हैं।' डॉक्टर ने यह भी चेतावनी दी कि अगर वह खेलते रहे तो उन्हें हार्ट अटैक तक आ सकता है। इस बात ने युवराज को झकझोर दिया और उन्हें अपनी जिंदगी के बारे में गंभीर फैसला लेना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 5
युवराज सिंह।
- फोटो : सोशल मीडिया
इलाज के लिए विदेश गए
इसके बाद युवराज सिंह अमेरिका गए, जहां उन्होंने 2011–12 के दौरान कीमोथेरेपी करवाई। यह समय उनके लिए शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद कठिन था। युवराज ने कहा कि उन्हें लगभग एक साल लगा यह स्वीकार करने में कि शायद वह दोबारा क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। लेकिन इलाज पूरा होने के बाद उन्होंने वापसी की ठानी। भले ही बहुत कम लोग उन पर भरोसा कर रहे थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।