अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद युवराज सिंह एक बार फिर से अपने पुराने रंग में नजर आए। कनाडा की ग्लोबल टी-20 लीग में टोरंटों नेशनल्स के कप्तान की भूमिका निभा रहे युवराज लीग के पहले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। हालांकि शनिवार को खेले गए मुकाबले में उन्होंने फिर से अपने बल्ले का दम दिखाया।
VIDEO: पुराने रंग में दिखे युवराज, पाक गेंदबाज शादाब खान की गेंद पर लगाया हैरान करने वाला छक्का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को खेले गए लीग के एक मुकाबले में एडमंटन रॉयल्स के खिलाफ युवराज का बल्ला खूब चला और उनकी टीम ने रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से जीत हासिल कर ली।
192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टोरंटों की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने अपने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए। हालांकि कप्तान युवराज ने मात्र 21 गेंदों में 3 छक्के और तीन चौके की मदद से 35 रन बनाए और पारी को क्लासेन के साथ मिलकर संभाला।
अपनी पारी के दौरान युवराज ने पाकिस्तान के लेग स्पिनर शादाब खान की गेंद पर मिड-विकेट के ऊपर से एक फ्लैट छक्का लगाया। युवराज का यह शॉट काफी नीचे से सीमा रेखा पार कर गया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
देखें वीडियो:
35 in 21 which include 3 sixes and 3 fours as well.
— Sidak Singh Saluja (@SIDAKtweets) July 27, 2019
Loved watching him bat after so long ❤️🏏#GLT20 #GlobalT20Canada #YuvrajSingh @YUVSTRONG12 @GT20Canada @TorontoNational
🎶 pic.twitter.com/a72Hx082Ag
युवराज के आउट होने के बाद उनकी टीम मुश्किल में थी लेकिन 125 रन पर सात विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे गेंदबाज मनप्रीत गोनी ने तूफानी पारी खेलते हुए मात्र 12 गेंदों में 33 रन जड़कर टोरंटो को मैच में जीत दिला गए।
युवराज के छक्के:
Yuvraj Singh's sixes in his 2nd match in #GT2019 pic.twitter.com/p8iWO3Odvo
— Sports Kingdom Official (@_SportsKingdom) July 28, 2019