सब्सक्राइब करें

Pakistan Team: पाकिस्तान टीम पर भड़के कोच सरफराज, बांग्लादेश से क्लीन स्वीप पर किन खिलाड़ियों को लगाई फटकार?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 24 May 2026 10:29 AM IST
सार

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 की हार के बाद पाकिस्तान टीम में असंतोष बढ़ गया है। मुख्य कोच सरफराज अहमद ने खिलाड़ियों और सीनियर बल्लेबाजों के रवैये पर सवाल उठाए हैं, जबकि कप्तान शान मसूद की कप्तानी भी जांच के दायरे में आ गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही पाकिस्तान टेस्ट टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Head Coach Sarfaraz Ahmed Slams Pakistan Players After Humiliating Test Series Defeat to Bangladesh
सरफराज ने सीनियर खिलाड़ियों को फटकार लगाई है - फोटो : ANI
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 की शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में हलचल मच गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान टेस्ट टीम के मुख्य कोच सरफराज अहमद अपने खिलाड़ियों, खास तौर पर सीनियर खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बेहद नाराज हैं और उन्होंने सिलहट टेस्ट में हार के बाद टीम मीटिंग में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, सलमान अली आगा और सऊद शकील समेत सभी खिलाड़ियों को जमकर फटकार लगाई। पाकिस्तान को लगातार दूसरी बार बांग्लादेश के हाथों टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप झेलना पड़ा। इससे पहले दो साल पहले भी घरेलू मैदान पर पाकिस्तान को इसी अंतर से हार मिली थी।
Head Coach Sarfaraz Ahmed Slams Pakistan Players After Humiliating Test Series Defeat to Bangladesh
रिजवान और सलमान आगा - फोटो : IANS
खिलाड़ियों पर फूटा कोच का गुस्सा
रिपोर्ट के मुताबिक, हार के बाद हुई बैठक में सरफराज अहमद ने खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन पर सवाल उठाए। उन्होंने खास तौर पर बल्लेबाजों को निशाने पर लेते हुए कहा कि टीम के बजाय खिलाड़ी अपने व्यक्तिगत आंकड़ों के लिए खेल रहे हैं। सरफराज ने खिलाड़ियों से कहा, 'खिलाड़ियों को टीम के लिए खेलना चाहिए, अपने लिए नहीं।' उन्होंने आगे कहा, 'यह साफ नजर आया कि खिलाड़ी खुद के लिए खेल रहे थे। व्यक्तिगत प्रदर्शन करना अच्छी बात है, लेकिन उससे टीम को फायदा होना चाहिए, सिर्फ खिलाड़ी को नहीं।'
Trending Videos
Head Coach Sarfaraz Ahmed Slams Pakistan Players After Humiliating Test Series Defeat to Bangladesh
रिजवान, शाहीन और बाबर - फोटो : PCB
वरिष्ठ खिलाड़ियों पर उठाए सवाल
कोच ने टीम के सीनियर खिलाड़ियों की भी आलोचना की और कहा कि अनुभवी खिलाड़ी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह नाकाम रहे। उन्होंने कहा, 'सीनियर खिलाड़ी जिम्मेदारी लेने में असफल रहे हैं। दूसरी टीमों की प्रगति देखिए और हमारी टीम लगातार पीछे जा रही है।' पूरी सीरीज में पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज 200 रन तक नहीं पहुंच पाया। युवा डेब्यू बल्लेबाज अजान अवैस ही एकमात्र खिलाड़ी रहे जिन्होंने शतक लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Head Coach Sarfaraz Ahmed Slams Pakistan Players After Humiliating Test Series Defeat to Bangladesh
शान मसूद - फोटो : @TheRealPCB
कप्तान शान मसूद भी निशाने पर
सूत्रों के मुताबिक, सरफराज अहमद कप्तान शान मसूद की कप्तानी से भी खुश नहीं हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने मैदान पर फैसले लेने में सुस्ती दिखाई और कई अहम मौकों पर रिव्यू लेने से भी बचते रहे। दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने मुशफिकुर रहीम और लिटन दास के खिलाफ एज के बावजूद रिव्यू नहीं लिया। उस समय लिटन दास 52 रन पर थे, लेकिन बाद में उन्होंने 126 रन की शानदार पारी खेलकर बांग्लादेश को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला।
विज्ञापन
Head Coach Sarfaraz Ahmed Slams Pakistan Players After Humiliating Test Series Defeat to Bangladesh
बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद (दाएं) - फोटो : BCB Twitter/IANS
कप्तानी में हो सकता है बदलाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरफराज अहमद फिलहाल जुलाई में होने वाले वेस्टइंडीज दौरे तक मुख्य कोच बने रह सकते हैं। हालांकि कप्तान शान मसूद की कुर्सी खतरे में मानी जा रही है। शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान ने 16 टेस्ट मैचों में 12 हार झेली हैं। ऐसे में मध्यक्रम बल्लेबाज आगा सलमान को नया टेस्ट कप्तान बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed