{"_id":"5afbb22d4f1c1b195e8b4d31","slug":"ipl-2018-kuldeep-yadav-made-special-bowling-record-against-rajasthan-royals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL: कुलदीप ने जीता KKR का विश्वास, मावी पर भरोसा कर पछताए कप्तान कार्तिक, देखें ये रिकॉर्ड्स","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL: कुलदीप ने जीता KKR का विश्वास, मावी पर भरोसा कर पछताए कप्तान कार्तिक, देखें ये रिकॉर्ड्स
Wed, 16 May 2018 10:40 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 16 May 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कुलदीप यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल सीजन-11 के 49वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से करारी शिकस्त दी। ओपनर बल्लेबाजी क्रिस लिन की शानदार बल्लेबाजी और कुलदीप यादव की तूफानी गेंदबाजी के दम पर केकेआर ने आसानी से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
कोलकाता की इस जीत के सबसे बड़े नायक रहे कुलदीप यादव ने राजस्थान रॉयल्स को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। कुलदीप ने चार ओवर में 20 रन देकर राजस्थान के चार अहम खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। कुलदीप के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। वहीं इस मैच में कई शानदार तो कई शर्मनाक रिकॉर्ड भी बने।
2 of 5
dinesh karthik
केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दस बार 20 से ज्यादा का स्कोर किया है, जिसमें से आठ बार उनकी टीम को जीत मिली है। इसी के साथ राजस्थान के खिलाफ कार्तिक की टीम का विनिंग पर्सेंटेज सबसे ज्यादा 80 पर्सेंट हो गया है।
3 of 5
KKR
स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव आईपीएल के एक ही मैच में चार विकेट चटकाने वाले आठवें लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले यह उपलब्धि रवींद्र जडेजा, युवराज सिंह, केपी अपन्ना, शादाब जगाति, अक्षर पटेल, पवन नेगी और ब्रैड हॉग के ही नाम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jos buttler
आईपएल 2018 में एक ही ओवर में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में जोस बटलर ने दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर की बराबरी कर ली है। दोनों ने एक ही ओवर 28-28 रन जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
shivam mavi
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान शिवम मावी के नाम एक और खराब रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। मावी ने इस आईपीएल में दूसरी बार सबसे महंगा ओवर फेंका है। बटलर और अय्यर दोनों ने इनके ही ओवर में 28-28 बनाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।