Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
IPL 2026: SRH or RCB, who will get entry in top-2? Race For Final Playoff Spot Intensifies PBKS, RR or KKR?
{"_id":"6a1010d7b2607deab9051052","slug":"ipl-2026-srh-or-rcb-who-will-get-entry-in-top-2-race-for-final-playoff-spot-intensifies-pbks-rr-or-kkr-2026-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: गुजरात की जगह टॉप-2 में तय, अब SRH-RCB के बीच आर-पार की लड़ाई; चौथे स्थान के लिए किन टीमों में जंग?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: गुजरात की जगह टॉप-2 में तय, अब SRH-RCB के बीच आर-पार की लड़ाई; चौथे स्थान के लिए किन टीमों में जंग?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 22 May 2026 01:46 PM IST
सार
गुजरात टाइटंस ने सीएसके पर 89 रन की बड़ी जीत के साथ टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब क्वालिफायर-1 के लिए दूसरी जगह सनराइजर्स और आरसीबी के बीच तय होगी। वहीं चौथे प्लेऑफ स्पॉट के लिए राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कड़ी टक्कर जारी है। कई टीमों की किस्मत अब नेट रन रेट और बाकी मैचों के नतीजों पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
1 of 9
आरसीबी बनाम सनराइजर्स
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम दौर में है। 31 मई को फाइनल होना है, लेकिन अब तक प्लेऑफ की चौथी टीम तय नहीं हो पाई है। वहीं, शीर्ष दो को लेकर भी कड़ी टक्कर है। गुजरात टाइंटस ने गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर शीर्ष दो में अपनी जगह पक्की कर ली, लेकिन दूसरी टीम को लेकर जंग सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में है। ये दोनों टीमें आपस में टकराएंगी। आरसीबी अगर जीती तो अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए प्लेऑफ में जाएगी। वहीं, सनराइजर्स को न सिर्फ जीत दर्ज करनी है, बल्कि नेट रन रेट में भी आरसीबी को पीछे छोड़ना होगा, जो कि आसान नहीं रहने वाला है।
पहले मौजूदा अंक तालिका देख लीजिए
टीम
मैच
जीत
हार
बेनतीजा
अंक
नेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
13
9
4
0
18
+1.065
गुजरात टाइटंस
14
9
5
0
18
+0.695
सनराइजर्स हैदराबाद
13
8
5
0
16
+0.350
राजस्थान रॉयल्स
13
7
6
0
14
+0.083
पंजाब किंग्स
13
6
6
1
13
+0.227
कोलकाता नाइट राइडर्स
13
6
6
1
13
+0.011
चेन्नई सुपर किंग्स
14
6
8
0
12
-0.345
दिल्ली कैपिटल्स
13
6
7
0
12
-0.871
मुंबई इंडियंस
13
4
9
0
8
-0.510
लखनऊ सुपर जाएंट्स
13
4
9
0
8
-0.702
2 of 9
गुजरात टाइटंस
- फोटो : ANI
शीर्ष-दो में पहुंचने की लड़ाई, कौन जीतेगा बाजी?
गुजरात ने आईपीएल के इतिहास में पांच सीजन में तीसरी बार टॉप-2 फिनिश सुनिश्चित की है, जो कि एक शानदार रिकॉर्ड है। वहीं, शीर्ष-दो की दूसरी टीम का फैसला आज होगा। शाम साढ़े सात बजे सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी की टीमें हैदराबाद में टकराएंगी। आरसीबी के फिलहाल 13 मैचों में 18 अंक हैं और वह शीर्ष पर है, जबकि सनराइजर्स के 13 मैचों में 16 अंक हैं और टीम तीसरे स्थान पर है। आरसीबी का नेट रन रेट +1.065 है, जो कि शानदार है। वहीं, सनराइजर्स का नेट रन रेट +0.350 है। उसे सिर्फ जीत नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी।
3 of 9
सनराइजर्स की टीम
- फोटो : IANS/ANI
सनराइजर्स को टॉप-2 में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?
हम आपको बताता हैं कि सनराइजर्स को कितने रनों से या फिर कितने ओवर में जीत हासिल करनी होगी, ताकि वे आरसीबी को नेट रन रेट में पीछे छोड़ सकें। यहां नेट रन रेट का मूल्यांकन 200 रन के पहली पारी के स्कोर के आधार पर किया गया है। आइए सबसे पहले यह जानते हैं कि सनराइजर्स हैदराबाद को टॉप-2 में पहुंचने के लिए क्या करना होगा...
इसका जवाब है कि अगर एसआरएच की टीम पहले बल्लेबाजी करती है और 200 रन बनाती है तो उसे कम से कम 87 रन से जीत दर्ज करनी होगी।
अगर टीम बाद में बल्लेबाजी करती है तो उसे लक्ष्य का पीछा 11 ओवर या उससे पहले पूरा करना होगा।
अगर स्कोर बराबर होने के बाद छक्का लगाकर मैच खत्म किया जाता है, तो सनराइजर्स 11.3 ओवर तक भी लक्ष्य हासिल कर सकती है। आईपीएल में ऐसा पहले हो चुका है।
अगर इन आंकड़ों से एसआरएच की टीम जीत दर्ज नहीं करती है तो उसकी जीत के बावजूद, आरसीबी और गुजरात ही शीर्ष-2 में बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
सनराइजर्स vs आरसीबी
- फोटो : IANS/ANI
क्वालिफायर-1 में खेलने को मिलेगा
एसआरएच या आरसीबी, जो भी टीम शीर्ष-2 में जगह बनाने में कामयाब रहेगी, वह 26 मई को धर्मशाला में होने वाले क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जाती है, जबकि हारने वाली टीम को एक और मौका मिलता है। इसी वजह से टीमें शीर्ष-दो में जगह बनाना चाहती हैं। वहीं, प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी और चौथी टीम एलिमिनेटर में भिड़ेगी। क्वालिफायर-1 हारने वाली टीम फिर क्वालिफायर-2 में एलिमिनेटर जीतने वाली टीम से भिड़ती है। इसमें जीतने वाली टीम क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम से फाइनल में भिड़ती है। चौथे प्लेऑफ स्पॉट के लिए राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच टक्कर है।
आइए अब जानते हैं कि आरआर, पंजाब और केकेआर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए क्या करना होगा...
विज्ञापन
5 of 9
राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : ANI
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस (24 मई, मुंबई)
अगर राजस्थान रॉयल्स अपने आखिरी लीग मैच में जीत दर्ज कर लेती है, तो उसकी प्लेऑफ जगह पक्की हो जाएगी।
अगर राजस्थान रॉयल्स की हार जाती है, तो वह तभी क्वालिफाई कर पाएगी जब लखनऊ सुपर जाएंट्स पंजाब किंग्स को हरा दे और दिल्ली कैपिटल्स कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दे।
इस स्थिति में राजस्थान की टीम 14 अंक लेकर भी क्वालिफाई कर जाएगी, क्योंकि पंजाब और कोलकाता के 13-13 अंक ही रह जाएंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।