😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
IPL 2026: Will Abhishek Nayar Step Down as KKR Coach? Mccullum to join? Kevin Pietersen Surprising Prediction
{"_id":"69e31f8e76d2d609ba02de11","slug":"ipl-2026-will-abhishek-nayar-step-down-as-kkr-coach-mccullum-to-join-kevin-pietersen-surprising-prediction-2026-04-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: इस सीजन के बाद केकेआर से हटाए जाएंगे अभिषेक नायर? नए कोच को लेकर पीटरसन की चौंकाने वाली भविष्यवाणी","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: इस सीजन के बाद केकेआर से हटाए जाएंगे अभिषेक नायर? नए कोच को लेकर पीटरसन की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Swapnil Shashank
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:37 AM IST
सार
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने केकेआर की खराब हालत के बाद कहा है कि अगले सीजन इस फ्रेंचाइजी को नया कोच मिल सकता है। हालांकि, उन्होंने जिस दिग्गज का नाम लिया है, वह खुलासा चौंकाने वाला है। वह दिग्गज फिलहाल एक राष्ट्रीय टीम का कोच है और पीटरसन के बयान से लगता है कि बतौर राष्ट्रीय कोच वह दिग्गज अपने पद से हटाए जा सकते हैं, जिसके बाद उनका अगला ठिकाना केकेआर होगा।
विज्ञापन
1 of 3
केकेआर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) बेहद निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है। केकेआर सीजन के शुरुआती छह मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। शुक्रवार को अहमदाबाद में खेले गए मैच में केकेआर को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। केकेआर की लगातार हार के बाद कोच अभिषेक नायर और कप्तान अंजिक्य रहाणे निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के खिलाफ अपना पद छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने एक चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। उनका मानना है कि अगले सीजन केकेआर का ही एक पूर्व खिलाड़ी और पूर्व कोच कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल सकता है।
Trending Videos
2 of 3
पीटरसन और मैकुलम
- फोटो : ANI/BCCI
मैकुलम बनेंगे नए कोच?
पीटरसन कहना है कि अगले आईपीएल सीजन में ब्रेंडन मैकुलम केकेआर के नए कोच हो सकते हैं। पीटरसन ने सोशल मीडिया के माध्यम से ये बात कही। हालांकि, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मैकुलम फिलहाल इंग्लैंड की पुरुष टीम के कोच हैं और उनका कार्यकाल 2027 तक है। पीटरसन ने केकेआर के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए यह भविष्यवाणी की है, लेकिन बतौर इंग्लैंड हेड कोच मैकुलम का प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा है। अगर इंग्लैंड के प्रदर्शन में सुधार नहीं आया, तो उन्हें उनके पद से हटाया भी जा सकता है। इसके बाद उनका अगला ठिकाना केकेआर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 3
मैकुलम नए कोच बनेंगे?
- फोटो : ANI
मैकुलम पहले भी KKR के साथ रह चुके
मैकुलम के लिए केकेआर नया नहीं है। उन्होंने आईपीएल में बतौर खिलाड़ी और कोच के रूप में करियर की शुरुआत इसी टीम के साथ की थी। मैकुलम केकेआर के कोच रहते हुए ही इंग्लैंड के हेड कोच नियुक्त किए गए थे। 2008 में लीग की शुरुआत हुई थी। पहला मुकाबला केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में केकेआर की तरफ से खेलते हुए मैकुलम ने 73 गेंदों पर 158 रनों की पारी खेली थी। वह 2008 से 2010 और 2012 से 2013 तक टीम का हिस्सा रहे। मैकुलम 2020 से 2022 तक केकेआर के कोच रह चुके हैं। उनकी कोचिंग में केकेआर ने 2021 का फाइनल खेला था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X