{"_id":"698ea39f641bf6cca90f1f71","slug":"longest-sixes-in-t20-world-cup-yuvraj-singh-119m-record-still-intact-hardik-pandya-and-shivam-dube-in-top-5-2026-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: टी20 विश्व कप के छह सबसे लंबे छक्के, हार्दिक-दुबे की शीर्ष-पांच में एंट्री; पहले स्थान पर कौन?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
T20 World Cup: टी20 विश्व कप के छह सबसे लंबे छक्के, हार्दिक-दुबे की शीर्ष-पांच में एंट्री; पहले स्थान पर कौन?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 13 Feb 2026 09:48 AM IST
सार
टी20 विश्वकप इतिहास में युवराज सिंह का 119 मीटर छक्का अब भी सबसे लंबा है। 2026 संस्करण में हार्दिक पांड्या 109 मीटर के साथ टॉप पर हैं, जबकि शिवम दुबे ने 107 मीटर मारा। कई बड़े नाम करीब पहुंचे, मगर युवराज का रिकॉर्ड अटूट बना हुआ है।
विज्ञापन
टी20 विश्वकप 2026 के सबसे लंबे छक्के
- फोटो : IANS
टी20 विश्वकप 2026 में गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ हार्दिक पांडया ने 109 मीटर और शिवम दुबे ने 107 मीटर का छक्का लगाया, जो उन्हें टी20 विश्वकप इतिहास के सबसे लंबे छक्के लगाने वालों की लिस्ट में शीर्ष पांच में ले गया। हार्दिक और दुबे ने एक ही ओवर में ऐसा किया। नामीबिया के खिलाफ भारतीय पारी के दौरान 15वें ओवर में बर्नार्ड स्कोल्ज की गेंद पर दोनों ने ऐसा किया। ओवर की पहली गेंद पर दुबे ने मिड विकेट पर 107 मीटर का छक्का लगाया। इसके बाद ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक ने 109 मीटर का छक्का लगाया।
Trending Videos
युवराज
- फोटो : Twitter
युवराज के नाम सबसे लंबा छक्का
टी20 विश्वकप के इतिहास में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड आज भी युवराज सिंह के नाम दर्ज है। उन्होंने 2007 में टी20 विश्वकप के पहले संस्करण में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 119 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। इतने वर्षों बाद भी तकनीक, फिटनेस और बैट में बदलाव आए, लेकिन यह आंकड़ा अब तक कोई पार नहीं कर पाया है। दूसरे स्थान पर 112 मीटर के छक्के के साथ इंग्लैंड के लियम लिविंगस्टोन और तीसरे स्थान पर 111 मीटर के छक्के के साथ वेस्टइंडीज के पूर्व स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल हैं। लिविंगस्टोन ने 2021 विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और रसेल ने 2021 विश्वकप में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा किया था।

हार्दिक और शिवम दुबे
- फोटो : IANS
लिस्ट में इफ्तिखार-फिल सॉल्ट भी
इसके बाद 109 मीटर के छक्के के साथ हार्दिक और यूएई के जुनैद सिद्दिकी संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। वहीं, 107 मीटर के छक्के के साथ वेस्टइंडीज के रोवमन पॉवेल और दुबे संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं। वहीं, 106 मीटर के छक्के के साथ पाकिस्तान के इफ्तिखार अहमद, वेस्टइंडीज के ओडियन स्मिथ और इंग्लैंड के फिल सॉल्ट संयुक्त रूप से छठे स्थान पर हैं।
टी20 विश्वकप इतिहास में सबसे लंबे छक्के (ओवरऑल)

Hardik andar, gend bahar! 🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 12, 2026
⚠️ Warning for the crowd: Mind your heads! 🫣
ICC Men’s #T20WorldCup | #INDvNAM | LIVE NOW 👉 https://t.co/aLGrwgVX5o pic.twitter.com/srOkvaRyZV
टी20 विश्वकप इतिहास में सबसे लंबे छक्के (ओवरऑल)
| खिलाड़ी | दूरी | खिलाफ | साल |
|---|---|---|---|
| युवराज सिंह | 119 मीटर | ऑस्ट्रेलिया | 2007 |
| लियम लिविंगस्टोन | 112 मीटर | दक्षिण अफ्रीका | 2021 |
| आंद्रे रसेल | 111 मीटर | ऑस्ट्रेलिया | 2021 |
| जुनैद सिद्दीकी | 109 मीटर | श्रीलंका | 2022 |
| हार्दिक पांड्या | 109 मीटर | नामीबिया | 2026 |
| रोवमन पॉवेल | 107 मीटर | युगांडा | 2024 |
| शिवम दुबे | 107 मीटर | नामीबिया | 2026 |
| इफ्तिखार अहमद | 106 मीटर | दक्षिण अफ्रीका | 2022 |
| ओडियन स्मिथ | 106 मीटर | आयरलैंड | 2022 |
| फिल सॉल्ट | 106 मीटर | ऑस्ट्रेलिया | 2024 |
हार्दिक और शिवम दुबे
- फोटो : IANS
2026 में हार्दिक सबसे आगे
मौजूदा 2026 टूर्नामेंट में भारत के हार्दिक पांड्या ने अब तक का सबसे लंबा छक्का लगाया है। दोनों भारतीय बल्लेबाजों की पावर हिटिंग ने फैंस को रोमांचित कर दिया। टी20 विश्वकप 2026 में लंबे छक्कों की होड़ देखने लायक है। श्रीलंका, अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज भी टॉप सूची में शामिल हैं, जिससे पावर हिटिंग का रोमांच और बढ़ गया है।
टी20 विश्वकप 2026 में सबसे लंबे छक्के

| खिलाड़ी | देश | दूरी |
|---|---|---|
| हार्दिक पांड्या | भारत | 109 मीटर |
| शिवम दुबे | भारत | 107 मीटर |
| कामिंदु मेंडिस | श्रीलंका | 100 मीटर |
| नूर अहमद | अफगानिस्तान | 98 मीटर |
| कैमरन ग्रीन | ऑस्ट्रेलिया | 98 मीटर |