फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रविचंद्रन अश्विन ने बनाया एक और रिकॉर्ड

Sun, 25 Sep 2016 11:50 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
R Ashwin three Step away from new Record
अश्विन - फोटो : getty
भारत के स्टार ऑफ स्पिनर कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच में एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। अश्विन ने  सबसे कम टेस्ट मैचों में 200 विकेट हासिल करने का भारतीय रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही वह दुनिया में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने करियर के 37 वें टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की है।  न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन अश्विन का 200 वां शिकार बने। इससे पहले सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम दर्ज था।

कानपुर टेस्ट से पहले 36 टेस्ट मैचों में अश्विन ने 193 विकेट हासिल किए थे। कानपुर टेस्ट की पहली पारी में 4 विकेट हासिल करवह  इस रिकॉर्ड को से महज तीन कदम दूर रह गए थे। उन्होंने दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के तीन खिलाड़ियों को आउट कर इस रिकॉर्ड  को अपने नाम कर लिया।  टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर क्लेरी ग्रिमेट के नाम दर्ज है। उन्होंने 1936 टेस्ट 36 टेस्ट मैच में 200  विकेट मैचों में हासिल किए थे।





 

अश्विन एक और रिकॉर्ड से तीन कदम की दूरी पर

R Ashwin three Step away from new Record
अश्विन - फोटो : twitter
​अश्विन से पहले सबसे तेज 200 विकेट हासिल करने वालों में दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज डेनिस लिली और पाकिस्तान के वकार यूनिस साझा रूप से थे। दोनों ने 38 टेस्ट मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी। अश्विन से यह रिकॉर्ड कायम करने की उम्मीद इसलिए भी की जा रही थी क्योंकि वह बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के हालिया दौरे में गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया। तेजी से 200 टेस्ट विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड फिलहाल हरभजन सिंह के नाम दर्ज है। उन्होंने यह उपलब्धि 46वें टेस्ट मैच में हासिल की थी। अश्विन के नाम सबसे तेज 100 विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड भी दर्ज है जो उन्होंने अपने 18वें टेस्ट मैच में 100 विकेट हासिल किए थे। 

 
R Ashwin three Step away from new Record
आर अश्विन - फोटो : PTI
अब तक खेले 37 टेस्ट मैचों में अश्विन ने 25.13 की औसत से 200 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 18 बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए। साथ ही अश्विन ने एक मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट 4 बार लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 66 रन देकर 7 विकेट है जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लिए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed