फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली 15 अक्टूबर को इस बड़े मैच में इन सितारों के साथ टकराएंगे 

Tue, 10 Oct 2017 04:02 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Tue, 10 Oct 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
virat kohli will play soccer charity match in mumbai on 15 october
एम एस धोनी और विराट कोहली - फोटो : PTI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 13 अक्टूबर को टी-20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच हैदराबाद में खेला जाएगा। इसके बाद 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड की टीम अपने भारत दौरे की शुरुआत मुंबई में करेगी। जहां इस दिन पहला वन डे खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे के बीच टीम इंडिया एक और बड़ा मैच खेलेगी। 

चैरिटी मैच 15 अक्टूबर को होगा

virat kohli will play soccer charity match in mumbai on 15 october
विराट कोहली - फोटो : deccan chronicle
यह मैच फुटबाल का होगा। जिसमें विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया के प्लेयर बॉलीवुड सितारों के खिलाफ चैरिटी मैच खेलेंगे। मैच 15 अक्टूबर को सायं 7 बजे से अंधेरी स्पोर्ट्स काम्‍प्लेक्स मुंबई में खेला जाएगा। 
 

विराट कोहली आल हार्ट्स एफसी टीम के कप्तान होंगे

virat kohli will play soccer charity match in mumbai on 15 october
विराट एंड धोनी
विराट कोहली आल हार्ट्स एफसी टीम के कप्तान होंगे। बॉलीवुड सितारों की टीम आल स्टार्स एफसी के कप्तान रणबीर कपूर होंगे। मैच के बारे में इंडियन क्रिकेट टीम के फेसबुक पेज पर जानकारी दी गई है। मैच का आयोजन अभिषेक बच्चन के चैरिटी संगठन प्लेइंग फार ह्यूमिनिटी और कोहली के चैरिटी संगठन विराट कोहली फाउंडेशन मिलकर कर रहे हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी भी इस मैच में खेलेंगे

virat kohli will play soccer charity match in mumbai on 15 october
धोनी और फुटबॉल
महेंद्र सिंह धोनी भी फुटबाल के एक बड़े प्रशंसक हैं। वह भी फुटबाल मैच खेलते हैं। लिहाजा वह भी टीम इंडिया के अपने दोस्तों के सा‌थ इस मैच में खेलेंगे। यह मैच हर साल खेला जाता है। स्टार स्पोर्ट्स को दिए गए इंटरव्यू में विराट ने कहा कि धोनी भाई इस मैच को लेकर उत्साहित हैं। वह हमें बड़े मैदान पर फुटबाल खेलने के गुर भी बताएंगे। वह इसकी तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

पिछले साल मैच ड्रा रहा था

virat kohli will play soccer charity match in mumbai on 15 october
चैरिटी मैच - फोटो : The indian express
क्रिकेट और बॉलीवुड के सितारे इससे पहले भी ‌आपस में भिड़ चुके हैं। पिछले साल भी फिल्मी सितारों और क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच मैच हुआ था। विराट कोहली की अगुवाई में इस मैच में फिल्‍मी सितारों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। मैच 2-2 गोल की बराबरी पर रहा। केएल राहुल और युवराज सिंह ने इस मैच में गोल किया था। शिखर धवन, आर अश्विन सहित अन्य क्रिकेटर मैच खेले थे। वहीं बॉलीवुड सितारों में अर्जुन कपूर, रणबीर सिंह, आदित्य राय कपूर, डीनो मोरिया, अभिषेक बच्चन ने मैच खेला था।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed