{"_id":"64aa8cd0692188f37d052726","slug":"actress-roop-durgapal-reached-amar-ujala-aparajita-program-shared-her-success-story-dehradun-uttarakhand-2023-07-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aparajita Samvad: मम्मी बोलीं इंजीनियर, पापा बोले डॉक्टर, बेटी बन गई सुपरस्टार... 'रूप' की है अनोखी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aparajita Samvad: मम्मी बोलीं इंजीनियर, पापा बोले डॉक्टर, बेटी बन गई सुपरस्टार... 'रूप' की है अनोखी कहानी
बालिका वधु, बालवीर, तुझसे है राबता और वारिस जैसे टेलीविजन धारावाहिक में अभिनय से अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री व गायक रूप दुर्गापाल ने महिलाओं से अपने अनुभव साझा किए। शनिवार को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में रूप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर अभिनय की बारीकियां भी सिखाईं।रूप ने कहा, सीखने की कोई उम्र नहीं होती।
वह हर दिन, हर व्यक्ति से कुछ नया सीखती हैं। इसका लाभ उन्हें अपने कॅरिअर में मिलता है। कहा, अभिनय के क्षेत्र में कला का होना बहुत जरूरी है। अगर आप में काबलियत है तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। अपने कॅरिअर के अनुभव साझा करते हुए रूप ने बताया, उनके पिता डॉ. जेसी दुर्गापाल चाहते थे कि वह डॉक्टर बनें और मां डॉ. सुधा दुर्गापाल चाहती थीं कि वह इंजीनियर बनें।
जबकि वह खुद वैज्ञानिक बनना चाहती थीं। इन सबके बीच उन्होंने देहरादून के एक निजी विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। लेकिन, पुणे में कुछ महीने तक काम करने के बाद उन्होंने अभिनय में हाथ आजमाया। इस दौरान उन्होंने युवाओं व उनके अभिभावकों के सवालों के जवाब भी दिए।
2 of 9
संवाद में अपनी बात रखती रूप दुर्गापाल
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में मौजूद अर्चना सिंघल ने कहा, उनका सपना था कि वह कथक नृत्यांगना बनें। लेकिन, बचपन में उन्हें मौका नहीं मिला और शादी के बाद उन्होंने कथक सीखा। आज वह कई बालिकाओं को कथक की बारीकियां सिखाती हैं। मौनिका जैन ने कहा, नृत्य के क्षेत्र में वह अपना कॅरिअर बनाना चाहती थीं।
3 of 9
रूप दुर्गापाल
- फोटो : amar ujala
शादी के बाद उन्होंने नृत्य सीखा और आज वह अपना यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं। वहीं, कार्यक्रम के अंत में रूप ने पहाड़ी गीत हाई तेरी रुमाला, कैले बाजी मुरुली... गीतों की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में युगांशा नेगी, मानिका जैन, स्तुति शर्मा, मौनिका जैन, प्रभा त्यागी, अर्चना सिंघल, कल्पना जोशी, प्रियांशी मितल, संध्या, विभा दुम्का, सिया मौर्य, रीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
अमर उजाला अपराजिता संवाद
- फोटो : amar ujala
रूप ने कहा, उनकी मां अकसर उन्हें कहती थी, कोई भी काम करो लेकिन उसकी ट्रेनिंग लेना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
5 of 9
अमर उजाला अपराजिता संवाद
- फोटो : amar ujala
अभिनय का मंत्र देते हुए उन्होंने युवाओं से कहा, किसी भी क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए ट्रेनिंग जरूर लें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।