{"_id":"649cf9d14d9b72fd880b5ab6","slug":"uttarakhand-weather-news-today-29-june-monsoon-heavy-rains-roads-closed-vehicles-buried-in-debris-watch-photos-2023-06-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: बारिश से उफान पर नदी-नाले, मलबे में दबे पार्किंग में खडे़ वाहन, तस्वीरों में देखें हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: बारिश से उफान पर नदी-नाले, मलबे में दबे पार्किंग में खडे़ वाहन, तस्वीरों में देखें हाल
राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन यानी दो जुलाई तक लगातार भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया। वहीं चमोली गोपेश्वर में बीती रात से हो रही बारिश से आज सुबह करीब गोपेश्वर नगर में पार्किंग में खडे़ वाहनों के ऊपर मलबा आने से तीन वाहन मलबे में दब गए।
नेग्वाड़ मोहल्ले में तीन वाहनों के पिछले हिस्से में मलबे में दब गए। पुलिस के गश्ती दल ने मलबा आने की सूचना स्थानीय लोगों को दी, जिस पर लोग मौके पर पहुंचे। वहीं, भारी बारिश से बिरही निजमुला मोटर मार्ग काली पहाड़ी के पास अवरुद्ध हो गया है। सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आने से वाहनों की आवाजाही रुक गई है। जिससे निजमुला घाटी के करीब 17 गांवों की आवाजाही भी ठप पड़ गई है।
चमोली जनपद में बीती रात हुई बारिश से भारी मात्रा में बोल्डर आने से बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध हो गए। तीर्थयात्री कर रहे हाईवे के सुचारु होने का इंतजार करते रहे। प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से लगातार बारिश हो रही है। बारिश का यह क्रम अगले दो जुलाई तक भी जारी रहेगा। देहरादून सहित नैनीताल, चंपावत, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भारी से भारी बारिश हो रही है।बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
2 of 6
बारिश से दबे मलबे
- फोटो : amar ujala
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह बताया कि अगले तीन दिन भी देहरादून सहित गढ़वाल और कुमाऊं के जनपदों में भारी बारिश हो सकती है। बिजली कड़कने के साथ तेज आंधी-तूफान की आशंका है।
3 of 6
चमोली में बारिश से गदेरे उफान पर
- फोटो : amar ujala
प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही सड़कों के बंद होने का सिलसिला शुरू हो गया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में रूक रूककर हो रही बारिश के साथ सड़कों के बंद होने का सिलसिला भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बारिश से उफान पर नदी नाले
- फोटो : amar ujala
बुधवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के बीच भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं। इससे 51 सड़कें बंद हो गईं।
विज्ञापन
5 of 6
बारिश
- फोटो : amar ujala
लोनिवि के प्रमुख अभियंता दीपक यादव ने बताया कि बुधवार शाम तक मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश एक स्टेट हाईवे, एक मुख्य जिला मार्ग, 20 ग्रामीण सड़कें और पीएमजीएसवाई की 29 सड़कें बंद हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।