फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Weather: प्रदेशभर में भारी बारिश, हाई अलर्ट पर SDRF जवान, इन 36 संवेदनशील स्थानों पर टीमें तैनात

Wed, 28 Jun 2023 09:54 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तराखंड/जौलीग्रांट
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तराखंड/जौलीग्रांट Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 28 Jun 2023 09:54 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Update Heavy rain across the state rescue teams deployed at 36 sensitive places
यमुनोत्री धाम के ऊपर सप्त ऋषि कुंड कालिंदी पर्वत बंदरपूंछ की चोटियां - फोटो : amar ujala

प्रदेशभर में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। खराब मौसम को देखते हुए एसडीआरएफ जवानों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश गए हैं। जबकि 36 संवेदनशील स्थानों पर रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं। प्रदेश में मानसून की सक्रियता को देखते हुए आपात स्थिति से निपटने को एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में आपात बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीआरएफ जवानों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए।



सेनानायक ने बताया कि प्रदेश के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में 36 रेस्क्यू टीमों को तैनात की गई हैं। सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने एसडीआरएफ की पोस्टों में तैनात जवानों को जरूरी निर्देश देते हुए कहा कि मानसून को देखते हुए अतिवृष्टि से बाढ़, भूस्खलन, बादल फटना आदि घटनाओं की प्रबल संभावनाएं हैं।

जिसके चलते सभी को अलर्ट रहना है और किसी भी घटना पर न्यूनतम समय में रेस्क्यू शुरू कर देना है। सेनानायक ने कंट्रोल रूम को भी अलर्ट मोड पर रहने और देहरादून सचिवालय में स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र के संपर्क में रहकर सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के निर्देश दिए।

Uttarakhand Weather News Update Heavy rain across the state rescue teams deployed at 36 sensitive places
बारिश - फोटो : amar ujala

अंडर वाटर ड्रोन, सोनार सिस्टम, रिमोटली ऑपरेटेड लाइफबॉय, स्कूबा डाइविंग सेट, डाइविंग कम्युनिकेशन सेट, स्पीड मोटर बोट, राफ्ट, कोल्ड वाटर रेस्क्यू सूट जैसे अत्याधुनिक रेस्क्यू उपकरणों से लैस होकर कार्य करने को निर्देशित किया।

Uttarakhand Weather News Update Heavy rain across the state rescue teams deployed at 36 sensitive places
चमोली में बारिश से गदेरे उफान पर - फोटो : amar ujala

इस दौरान जवानों को मौसम पूर्वानुमान, एडवांस राफ्टिंग प्रशिक्षण, कयाकिंग कोर्स, ओबीएम मेंटेनेंस कोर्स, भूस्खलन/बरसाती नालों के प्रति संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर खतरे से सचेत करने को साइनबोर्ड लगाने आदि का प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Update Heavy rain across the state rescue teams deployed at 36 sensitive places
बादल छाए - फोटो : amar ujala

ये हैं संवेदनशील स्थान

देहरादून- सहस्त्रधारा, डाकपत्थर, चकराता

टिहरी- ढालवाला (ऋषिकेश), कोटी कॉलोनी, ब्यासी(कौडियाला), घनसाली,

उत्तरकाशी-उजेली, भटवाड़ी, गंगोत्री, बड़कोट, जानकीचट्टी, मोरी, चिन्यालीसौड़

पौड़ी गढ़वाल-श्रीनगर, कोटद्वार, चमोली-गौचर, जोशीमठ, पांडुकेश्वर, श्री बदरीनाथ, घांघरिया, हेमकुंड

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: अब हिमस्खलन के खतरे को पहले ही भांप लेंगे 74 वेदर स्टेशन, डीजीआरई चंडीगढ़ करेगा स्थापित

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Update Heavy rain across the state rescue teams deployed at 36 sensitive places
कोहरा - फोटो : amar ujala

रुद्रप्रयाग- रतूड़ा, अगस्त्यमुनि, सोनप्रयाग, लिंचोली, श्रीकेदारनाथ

पिथौरागढ़-पिथौरागढ़, अस्कोट, बागेश्वर-कपकोट

नैनीताल-नैनी झील, खैरना

अल्मोड़ा-सरियापानी,

चम्पावत, टनकपुर

ऊधमसिंहनगर-रुद्रपुर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed