{"_id":"6472c2793f56e5f6cb017f55","slug":"akshay-kumar-reached-jageshwar-dham-took-blessings-of-lord-shiva-bollywood-actor-uttarakhand-news-in-hindi-2023-05-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshay kumar: जागेश्वर और बदरीनाथ धाम पहुंचे बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी, भोले की भक्ति में दिखे लीन, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akshay kumar: जागेश्वर और बदरीनाथ धाम पहुंचे बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी, भोले की भक्ति में दिखे लीन, तस्वीरें
बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार रविवार सुबह पहले अल्मोड़ा स्थित प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे और इसके बाद बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे। भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर बदरी विशाल के द्वार पर मत्था टेकने के साथ ही उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उनके आने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान उनकी एक झलक पाने को स्थानीय लोगों की भी खासी भीड़ जुटी रही।
अक्षय कुमार ने कहा कि जागेश्वर धाम अलौकिक है। हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को यूं ही देवभूमि नहीं कहा जाता। इसके बाद अक्षय कुमार यहां बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे। अभिनेता अक्षय कुमार पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में हैं। इससे पहले वह बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे थे।
वहीं बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में वॉलीबॉल में हाथ आजमाया। एक शाम पुलिस के नाम कार्यक्रम के तहत हुए मैत्री मैच में उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ जमकर वॉलीबॉल खेला। मैच में आईपीएस अधिकारी और पुलिस के खिलाड़ी भी शामिल रहे। इस दौरान एक मैच अक्षय कुमार की टीम ने तो दूसरा मैच एडीजी अमित सिन्हा की टीम ने जीता।
2 of 5
जागेश्वर धाम पहुंचे अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों उत्तराखंड आए हुए हैं।
3 of 5
अक्षय कुमार को देखने के लिए उमड़ी फैंस की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
वह मसूरी और इसके आसपास के इलाकों में शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के आमंत्रण पर अक्षय कुमार पुलिस लाइन देहरादून पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले वह 2021 में भी देहरादून पुलिस लाइन में शूटिंग कर चुके हैं।
पुलिस ने एक शाम पुलिस के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौरान यहां पर वॉलीबॉल के दो मैच भी खेले गए। इस दौरान अक्षय कुमार के साथ देहरादून में उनके पारिवारिक मित्र सुमित अदलखा मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।