{"_id":"63ed11c155f2dab4860bf3ac","slug":"uttarakhand-forest-fire-spread-near-premises-of-almora-school-students-panic-2023-02-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Forest Fire: स्कूल में पढ़ रहे थे छात्र...तभी परिसर तक पहुंची जंगल की आग, मची चीख-पुकार, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Forest Fire: स्कूल में पढ़ रहे थे छात्र...तभी परिसर तक पहुंची जंगल की आग, मची चीख-पुकार, तस्वीरें
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में धारानौला क्षेत्र में बुधवार को जंगल में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि यह प्राथमिक स्कूल बख के परिसर तक पहुंच गई। इससे कक्षा में पढ़ रहे बच्चों में चीख पुकार मच गई। प्रधानाध्यापक ने बच्चों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। कामयाबी नहीं मिलने पर दमकल विभाग को बुलाना पड़ा। दमकल कर्मियों की एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। स्कूल को किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
बुधवार को स्कूल में चार बच्चों की कक्षाएं चल रही थी। शिक्षिका के अवकाश में होने के कारण प्रधानाध्यापक पान सिंह बिष्ट खुद बच्चों को पढ़ा रहे थे। अचानक धारानौला क्षेत्र के जंगल में आग लग गई। धुंआ उठने लगा। किसी को जरा भी अंदाजा नहीं था कि आग की लपटें इतनी भीषण होंगी। कुछ ही देर में परिसर के चारों ओर धुंए का गुबार उठने पर कक्षाओं में अफरातफरी मच गई। इसके बाद प्रधानाध्यापक ने दमकल विभाग को सूचना दी। उन्होंने बताया कि स्कूल टिन और लकड़ी का बना हुआ है। इस कारण चिंता बढ़ गई थी। हालांकि आग पर काबू पा लेने से राहत मिली।
2 of 5
आग बुझाने में जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
जिले में सर्दी के मौसम में अब तक जंगलों में आग की सबसे अधिक घटनाएं सामने आई हैं। अब तक 120 हेक्टेयर से अधिक जंगल आग में जल चुके हैं। बुधवार से फायर सीजन भी शुरू हो गया है और इस सीजन की पहली घटना भी सामने आ चुकी है। ऐसे में वन विभाग के लिए जंगलों को आग से बचाना बड़ी चुनौती है।
3 of 5
आग बुझाने के लिए पहुंची दमकल की टीम के साथ छात्र
- फोटो : अमर उजाला
जिले में फायर सीजन को देखते हुए वन विभाग ने 155 क्रू सेंटर स्थापित किए हैं जहां 620 फॉयर वाचरों की तैनाती की गई है। वन विभाग के मुताबिक हर सेंटर में चार फायर वाॅचर तैनात हैं जो जंगलों की आग से सुरक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जंगल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
वन प्रभाग बागेश्वर के गढ़खेत रेंज मुख्यालय के जंगल में भी भीषण आग लगने से धुंध के आसपास के गांवों में फैलने से वातावरण प्रदूषित हो गया है। गढ़खेत रेंज के डंगोली के आसपास के जंगलों में बुधवार दोपहर के समय अचानक आग लग गई। हांलाकि वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी रही लेकिन समाचार लिखे जाने तक आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका था। वन रेंजर हरीश खर्कवाल ने बताया कि कर्मचारी आग बुझाने में जुटे है जल्द ही आग को बुझा लिया जाएगा। वन रेंजर ने ग्रामीणों से जंगलों को आग से बचाने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
5 of 5
जंगल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
बख स्कूल के पास जंगल में आग लगने की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया थ। दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाते हुए स्कूल को सुरक्षित बचा लिया।
- ध्रुव मर्तोलिया, डीएफओ, सिविल सोयम, अल्मोड़ा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।