उत्तराखंड के कोटद्वार में कौड़िया स्थित विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप में शुक्रवार से गढ़वाल मंडल के सात जिलों की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती शुरू हो गई। पहले दिन चमोली जिले की आठ तहसीलों के 4,944 युवा दौड़ में शामिल हुए।
Agniveer Recruitment: 1600 मीटर की दौड़ पूरी करने में फूला उत्तराखंड के युवाओं का दम, ऊंचाई और सीना भी पड़ा कम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गबर सिंह कैंप की भर्ती में शामिल होने के लिए प्रवेश और बाहर निकलने के लिए अलग द्वार बनाए गए हैं। प्रवेश करने के लिए काशीरामपुर तल्ला में रात को लाइन पर खड़ा होना पड़ रहा है, जबकि दौड़ से बाहर होने वाले युवाओं को कौड़िया कैंप के मुख्य द्वार से जाने की अनुमति है। कर्णप्रयाग चमोली के नंदन सिंह बिष्ट का कहना है कि भर्ती होने के लिए पूरी तैयारी के साथ आया था, लेकिन दौड़ में चंद सेकेंड से पिछड़ गया। वहीं, गोपेश्वर के दिग्विजय सिंह का कहना है कि समूह में दौड़ना और खाली ग्राउंड में दौड़ने में बड़ा अंतर है। इसके लिए अगली बार अधिक कड़ी मेहनत कर लौटेंगे।
शुक्रवार दोपहर बाद शुरू हुई बारिश ने भर्ती रैली में आए युवाओं की मुश्किल बढ़ा दी। स्थानीय प्रशासन और सेना के सहयोग से काशीरामपुर तल्ला में वाटर प्रूफ प्रतीक्षालय बनाया गया है, लेकिन युवाओं की संख्या अधिक होने के कारण ये फुल हो गया। रात को बारिश होने की दशा में युवाओं का लाइन पर खड़े होना तक मुश्किल हो गया है। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष व पार्षद सौरभ नौडियाल का कहना है कि संगठन की ओर से भर्ती रैली में आए युवाओं की हर संभव मदद की जा रही है।
भर्ती के लिए काशीरामपुर तल्ला में बनाए गए प्रवेश द्वार पर बृहस्पतिवार रात एक बजे से युवाओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। सबसे पहले युवाओं के प्रवेशपत्र, आधार कार्ड और कोविड वैक्सीनेशन की रिपोर्ट की जांच की गई। इसके बाद प्रारंभिक ऊंचाई जांच हुई जिसमें सैकड़ों युवा बाहर हो गए। ऊंचाई में सही पाए जाने वाले युवा गबर सिंह कैंप के बलवीर सिंह स्टेडियम में 1600 मीटर दौड़ के लिए पहुंचे। भर्ती अधिकारियों ने करीब 300 के समूह में युवाओं की दौड़ कराई।
रक्षा मंत्रालय के उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रसाद सिंह ने बताया कि भर्ती के अन्य सभी मानक पूर्ववत हैं। दौड़ में सफल युुवाओं की सही संख्या अगले दिन ही बताई जा सकेगी। उनके अन्य चरणों के परीक्षण चल रहे हैं। वहीं देर शाम तक इन युवाओं का शारीरिक और शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच चलती रही। 20 अगस्त को कोटद्वार के कौड़िया स्थित गबर सिंह कैंप में चमोली जिले की बाकी तहसीलों थराली, गैरसैंण, जिलासू व नंदप्रयाग के साथ ही उत्तरकाशी जिले की डूंडा, राजगढ़ी व चिन्यालीसौड़ तहसीलों के युवाओं की भर्ती होगी। इन क्षेत्रों से युवा कोटद्वार पहुंच गए हैं।