देश सुरक्षा संभालने वाले महत्वपूर्ण पदों पर विराजमान लोगों में उत्तराखंड की एक और शख्सियत का नाम जुड़ गया है। एमपी कैडर के 1981 बैच के आईपीएस अफसर अनिल धस्माना को रिसर्ज एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का प्रमुख बनाया गया है।
अनिल धस्माना को रॉ की कमान, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धस्माना उत्तराखंड के पौड़ी जिले के मूल निवासी हैं। वहीं राजीव जैन को इंटेलिजेंस ब्यूरो का प्रमुख बनाया गया है। वे झारखंड कैडर के 1980 बैच के ऑफिसर हैं।
केंद्र सरकार ने रॉ और आईबी के नए प्रमुखों का एलान कर दिया। भारतीय खुफिया संस्था रॉ के प्रमुख के तौर पर मोदी सरकार की पहली पसंद उत्तराखंड के मूल निवासी और एमपी कैडर के आपीएस अफसर अनिल धस्माना पर पहली पसंद बने हैं।
रॉ के वर्तमान प्रमुख राजिंदर खन्ना की जगह उनकी ताजपोशी होगी। खन्ना इसी 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं।
#FLASH Rajiv Jain appointed as the next IB Chief. Anil Dhasmana to be the new RAW chief.
उत्तराखंड के पौड़ जनपद में जन्में धस्माना राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के भी काफी करीबी और विश्वासपात्र माने जाते हैं।