{"_id":"6333e1d6fc3aba518f364f4d","slug":"ankita-bhandari-murder-case-the-ex-employee-couple-revealed-secrets-of-resort","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिजॉर्ट में विशेष जेल: इशिता को बुलाकर लाओ...उसका पति नहीं होना चाहिए; अंकिता हत्याकांड में एक और नया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजॉर्ट में विशेष जेल: इशिता को बुलाकर लाओ...उसका पति नहीं होना चाहिए; अंकिता हत्याकांड में एक और नया खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 29 Sep 2022 09:41 AM IST
विज्ञापन
अंकिता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
अंकिता हत्याकांड को लेकर एसआईटी ने मंगलवार को फिर से रिजॉर्ट में जाकर पड़ताल की। यहां से वारदात में इस्तेमाल किया गया स्कूटर और मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया गया। एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगशन भी मंगलवार को रिजॉर्ट में पहुंचे थे। फोरेंसिक टीम ने भी वहां से कुछ नमूनों को इकट्ठा किया। इसके अलावा एसआईटी ने रिजॉर्ट से काम छोड़कर जा चुके कर्मचारियों और अंकिता के दोस्त पुष्प को भी बयानों के लिए बुलाया है। इनमें पांच महिलाएं बताई जा रही हैं। वहीं, दूसरी ओर, पुलकित के रिजॉर्ट में क्या-क्या होता था, वह सब एक-एक कर सामने आ रहा है। अब यहां काम कर चुके कर्मचारी दंपती ने भी इस रिजॉर्ट के कई राज खोले हैं। बताया है कि उन्होंने काम इसीलिए छोड़ा था कि रिजॉर्ट में बहुत गंदे काम होते थे। रिजॉर्ट में जिस्मफरोशी से लेकर चरस, गांजे और शराब की पार्टियां होती थीं। हर तरह का नशा वहां पर मिलता था।
Trending Videos
अंकिता भंडारी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
बड़े-बड़े शहरों के लोग यहां आकर पार्टियां करते थे, जिन्हें शराब के साथ-साथ शबाब भी परोसा जाता था। एसआईटी प्रभारी का कहना है कि मेरठ में रहने वाले इस दंपती के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंकिता मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड के खुलासे के चार दिन बाद रिजॉर्ट में काम करने वाले मेरठ निवासी विवेक भारद्वाज और उनकी पत्नी इशिता भी मीडिया के सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि वह करीब छह महीने पहले इस रिजॉर्ट में नौकरी करने गए थे। इशिता को वहां पर फ्रंट ऑफिस में मैनेजर का पद दिया गया था।
इसी रिजॉर्ट में काम करती थी अंकिता
- फोटो : अमर उजाला
जबकि, विवेक भारद्वाज को रूम सर्विस मैनेजर बनाया गया था। पति-पत्नी ने बताया कि वहां पर हो रहे कामों से वह बहुत परेशान हो गए थे। आए दिन नशे की पार्टियां होती थीं। लड़कियां लाई जाती थीं। इनकी कोई एंट्री ऑफिस में नहीं की जाती थी।
विज्ञापन
अंकिता मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
बाहर से आने वाले लोग वहां पर अजीब तरह की मांग करते थे। यह पूरा माहौल देखकर उन्होंने नौकरी छोड़ने का मन बना लिया। पूरा एक महीना काम करने के बाद वह वापस अपने घर चले गए। इसके बाद पुलकित, अंकित और सौरभ तीनों का बारी-बारी से उन्हें बुलाने के लिए फोन आया।