{"_id":"63342a12c013b566b15f73bc","slug":"ankita-murder-case-accused-pulkit-arya-was-doing-bad-work-from-college-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ankita Murder Case: पिता व भाई की सत्ता के नशे में चूर था पुलकित, कॉलेज टाइम से थे खूब चर्चे, दिखाता था दबंगई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ankita Murder Case: पिता व भाई की सत्ता के नशे में चूर था पुलकित, कॉलेज टाइम से थे खूब चर्चे, दिखाता था दबंगई
दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 29 Sep 2022 09:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी पुलकित आर्य
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
पिता डॉक्टर विनोद कुमार आर्य और भाई अंकित आर्य की सत्ता से नजदीकी के चलते पुलकित हमेशा चर्चाओं में रहा है। पिता और भाई की राजनीतिक पहुंच का पुलकित फायदा उठाता रहा। बीएएमएस की परीक्षा में अपनी जगह दूसरा अभ्यर्थी बैठाने का मामला हो या फिर कोरोनाकाल में उत्तराखंड सरकार लिखी गाड़ी में बैठकर पहाड़ों में कीड़ा जड़ी लेने के लिए जाने का।
गलत करतूतों ने उसे अब जेल में पहुंचा दिया है। पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य भाजपा सरकार में दर्जाधारी रह चुके हैं। उसका भाई डॉ. अंकित आर्य अन्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष थे। हाल ही में दोनों को पार्टी से हटा दिया गया।
बीएएमएस 2016 बैच के छात्र पुलकित ने अपनी जगह किसी अन्य को परीक्षा में बैठाया था। उसके शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच की गई थी तो हाईस्कूल में किसी अन्य का फोटो और इंटरमीडिएट में दूसरे का फोटो लगा मिला था। वहीं काउंसिलिंग में किसी तीसरे का फोटो मिला। इसमें उसको चार्जशीट किया गया था।
Trending Videos
2 of 5
आरोपी पुलकित आर्य
- फोटो : अमर उजाला
कॉलेज परिसर में कार में बैठकर तेज आवाज में स्पीकर बजाने और शराब पीने के आरोप भी उस पर लगते रहे। कोरोनाकाल में पुलकित पिता की उत्तराखंड सरकार लिखी कार लेकर पहाड़ों में कीड़ा जड़ी लेने पहुंचा था, जहां गांव वालों ने उसका विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
पुलकित के पिता
- फोटो : अमर उजाला
तब पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा था। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद में भी एक मामले में पुलकित चर्चाओं में रहा था। वहीं गंगा भोगपुर क्षेत्र में तो लगातार आस-पड़ोस के लोगों से पुलकित की बहस आम बात थी।
4 of 5
पुलकित आर्य और अंकिता भंडारी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, अब अंकिता हत्याकांड के बाद पुलकित के रिजॉर्ट में भी दबंगई के साथ रहने की बातें सामने आई हैं। पुलकित कर्मचारियों को डराता धमकाता था। वह उन्हें सजा भी देता था। पुलकित को न पुलिस प्रशासन का डर था ना घर की इज्जत का। रिजॉर्ट में भी शराब पार्टी और जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था।
विज्ञापन
5 of 5
अंकिता भंडारी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि पूर्व कर्मचारियों ने बताया कि पुलकित आर्य अपने पिता विनोद आर्य से बहुत डरता था। जब पुलकित का परिवार और खासकर उसके पिता विनोद आर्य रिजॉर्ट में आते थे तो वह शराब का स्टॉक हटा देता था। किचन के कर्मचारियों को मांस मच्छी बनाने से भी मना कर देता था। वह ज्यादातर अपने पिता के आगे आने से बचता था
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।