फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकिता हत्याकांड का एक साल:...जब सुलग उठा था पहाड़, नहीं सूखे मां-पिता के आंसू, आज भी बस न्याय की आस

Mon, 18 Sep 2023 01:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Sep 2023 01:26 PM IST
विज्ञापन
Ankita murder case One year Today Parents Not Get Justice for Daughter and Know All important Facts
अंकिता भंडारी के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला

एक साल पहले आज ही के दिन पौड़ी की बेटी अंकिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। अंकिता को उसी के रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दो साथियों ने नहर में धक्का देकर मौत के घाट उतारा था। अंकिता का जब पता नहीं चला तो स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश करने को पुलिस पर दबाव बनाया और क्षेत्र में प्रदर्शन शुरू कर दिया।



शुरुआत में मामला राजस्व पुलिस के हाथ में था। पटवारियों ने जितना टालना था टाला लेकिन तीन दिन बाद 21 सितंबर को मुकदमा रेगुलर पुलिस के हाथ में चला गया। लक्ष्मण झूला पुलिस ने जांच शुरू की। अगले ही दिन पुलिस ने पुलकित आर्य, सौरभ और अंकित को हिरासत में ले लिया।

उत्तराखंड: मुंबई के पत्रकार जेडे के हत्यारे को एसटीएफ ने कुमाऊं से किया गिरफ्तार, डेढ़ साल से था फरार

पूछताछ में पता चला कि पुलकित से अंकिता का चीला नहर के पास अंकिता से झगड़ा हुआ था। इस बीच अंकिता ने पुलकित का मोबाइल नहर में फेंक दिया। इससे गुस्साए पुलकित ने अंकिता को नहर में धक्का दे दिया।

Ankita murder case One year Today Parents Not Get Justice for Daughter and Know All important Facts
पुलकित आर्य और अंकिता भंडारी - फोटो : अमर उजाला

हत्या का पता चले तीन दिन बीत गए लेकिन अंकिता की लाश नहीं मिली। इसके तीन दिन बाद 24 सितंबर को अंकिता की लाश चीला बैराज से बरामद हुई। इसके बाद तमाम गुत्थियां भी सुलझती चली गई पता चला कि पुलकित ने एक साजिश के तहत अंकिता की हत्या की थी। इसके बाद मामले को एसआईटी को सौंप दिया गया।

Ankita murder case One year Today Parents Not Get Justice for Daughter and Know All important Facts
अंकिता भंडारी और पुलकित आर्या - फोटो : अमर उजाला

दो दिन बाद अंकिता के दोस्त पुष्प की एक चैट अंकिता के साथ वाली वायरल हुई। इसमें पता चला कि पुलकित अंकिता पर वीआईपी को विशेष सर्विस देने का दबाव बना रहा था। इसलिए अंकिता परेशान थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita murder case One year Today Parents Not Get Justice for Daughter and Know All important Facts
अंकिता हत्याकांड को लेकर धरने पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला

उसने यह बात पुष्प को बताई थी। अंकिता जब नहीं मानी तो पुलकित अपने इन दोस्तों के साथ आंकता को ऋषिकेश के गया। इसके बाद रास्ते में चीला मार्ग नहर किनारे उसे धक्का देकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Ankita murder case One year Today Parents Not Get Justice for Daughter and Know All important Facts
पुलकित अंकित और सौरभ - फोटो : अमर उजाला

इस मामले की सरकार के आदेश से फास्ट ट्रैक अदालत में सुनाई शुरू हुई। पुलिस ने चार्जशीट में 97 गवाह बनाए थे। इनमे से अब तक 19 गवाहों की गवाही कोर्ट में हो चुकी है। इस दौरान गवाहों ने कोर्ट के सामने बहुत से नए तथ्यों को उजागर किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed