फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...जब हरिद्वार पहुंचकर अरुण जेटली ने बाबा रामदेव से जताई थी ये इच्छा, रह गई अधूरी

Mon, 26 Aug 2019 04:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Aug 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
Arun jaitley Funeral He told Naturopathy wish to baba Ramdev But Uncompleted
- फोटो : अमर उजाला

भाजपा के वरिष्ठ नेता और दिवंगत पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का हरिद्वार से गहरा लगाव था। वे योग गुरु स्वामी रामदेव की पतंजलि योगपीठ में दो वर्ष पूर्व पहुंचे थे। हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में भी उन्होंने भाग लिया था। 

Arun jaitley Funeral He told Naturopathy wish to baba Ramdev But Uncompleted
- फोटो : अमर उजाला

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन से पूरे देश के साथ-साथ हरिद्वारवासी भी गमजदा हैं। मार्च 2017 में अरुण जेटली स्वामी रामदेव के औरंगाबाद स्थित योग ग्राम आए थे। उन्होंने योग एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की सेवाओं को अति उत्कृष्ट बताते हुए खुद भी योगग्राम में रहकर नैचुरोपैथी का लाभ लेने की इच्छा जताई थी। 

Arun jaitley Funeral He told Naturopathy wish to baba Ramdev But Uncompleted
- फोटो : अमर उजाला

यही वह दिन था जब अरुण जेटली के बारे में खबर आई थी कि वे बीमार हैं। पतंजलि फूड पार्क घूमने के बाद वह जब हेलीकॉप्टर में सवार होने लगे तो अचानक बेहोश हो गए थे। अरुण जेटली इससे पहले वर्ष 2010 में हुए कुंभ के दौरान गंगा स्नान करने हरिद्वार आए थे और गंगा आरती में भी भाग लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arun jaitley Funeral He told Naturopathy wish to baba Ramdev But Uncompleted
- फोटो : अमर उजाला

गंगा सभा के तत्कालीन महामंत्री वीरेंद्र श्रीकुंज, ज्योतिषाचार्य प्रतीक मिश्रपुरी, भाजपा नेता आशुतोष शर्मा समेत तीर्थ पुरोहित समाज और भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया था। गंगा सभा के पूर्व महामंत्री वीरेंद्र श्रीकुंज ने जेटली के निधन को देश के लिए बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि सौम्य व्यवहार के अरुण जेटली सभी से आत्मीयता के साथ मिलते थे। 

विज्ञापन
Arun jaitley Funeral He told Naturopathy wish to baba Ramdev But Uncompleted
- फोटो : अमर उजाला

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने जेटली को विद्वान अधिवक्ता के साथ कुशल राजनेता और बेहतर प्रशासक बताया। भाजपा के कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि अरुण जेटली केवल भाजपा के ही नहीं बल्कि सभी दलों के कार्यकर्ताओं से मधुर व्यवहार रखने वाले राष्ट्रीय नेता थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed