फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baba ramdev big statement on sitaram yechuri

सीताराम येचुरी के बयान पर भड़के बाबा रामदेव, पुलिस में दर्ज कराया मुकदमा

Sun, 05 May 2019 10:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 05 May 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
baba ramdev big statement on sitaram yechuri
अमर उजाला

माकपा नेता सीताराम येचुरी द्वारा हिंदुओं को हिंसक बताने और भगवान राम कृष्ण के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर हरिद्वार के संत समाज ने घोर आपत्ति जताई है। योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा के येचुरी को अपना नाम बदलकर सीताराम से रावण कर लेना चाहिए। बैठक के बाद योग गुरु स्वामी रामदेव अन्य संतों के साथ मेला नियंत्रण कक्ष पहुंचकर एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी से मिले और सीताराम येचुरी के खिलाफ तहरीर दी। स्वामी रामदेव ने सीताराम येचुरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संतों ने चेतावनी दी कि यदि उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। जिसके बाद देर शाम येचुरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन

baba ramdev big statement on sitaram yechuri
अमर उजाला

पुलिस ने फिलहाल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूरी ने बताया कि शनिवार की सुबह स्वामी रामदेव सहित कई अन्य संतों की ओर से तहरीर दी गई थी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आज निवर्तमान शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज के हरिपुर स्थित आश्रम में संतों ने बैठक की। जिसमें सीताराम येचुरी के बयान की निंदा की गई। इस दौरान योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि सीताराम येचुरी ने मानसिक संतुलन खो दिया है। हिंदू संस्कृति और धार्मिक ग्रंथों को बिना पढ़े ही वे अमर्यादित बयान देकर सनातन संस्कृति का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को हिंसक बताकर सीताराम येचुरी अपने नाम के विपरीत आचरण कर रहे हैं। उन्हें अपने बयान के लिए हिंदू समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान महामंडलेश्वर हरि चेतन सहित बड़ी संख्या में संत मौजूद रहे।

baba ramdev big statement on sitaram yechuri
अमर उजाला

 भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी ने कहा कि भगवान श्रीराम ने भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए रावण का वध किया था। हिंदू समाज का अपमान करने वाले सीताराम येचुरी को पहले तथ्यों का ज्ञान लेना चाहिए। उनके  बयान ने हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने भी सीताराम येचुरी के बयान की निंदा की। स्वामी प्रेमदास महाराज ने कहा कि येचुरी के बयान से हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। बैठक में डा.स्वामी श्यामसुंदर दास शास्त्री महाराज, आईडी शर्मा शास्त्री, महंत विष्णुदास महाराज, महंत जसविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

baba ramdev big statement on sitaram yechuri
सीताराम येचुरी - फोटो : फाइल फोटो

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा था कि रामायण और महाभारत भी लड़ाई और हिंसा से भरी है। लेकिन एक प्रचारक के तौर पर उसे केवल एक महाकाव्य बताया जाता रहा हैं। उन्होंने कहा यह दावा करना ठीक नहीं है कि हिंदू हिंसक नहीं हो सकते। माकपा के महासचिव ने कहा था कि रामायण और महाभारत हिंसा के उदाहरणों से भरे पड़े हैं। इस के बाद यह कहना ठीक नहीं हैं कि हिंदू अहिंसक हैं। उन्होंने कहा वह इस तर्क पर भरोसा नहीं करते जबकि इसके तमाम उदाहरण सामने हैं। 

baba ramdev big statement on sitaram yechuri
साध्वी प्रज्ञा - फोटो : ANI

माकपा महासचिव ने इससे पहले साध्वी प्रज्ञा को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने साध्वी की उम्मीदवारी को हिंदू वोटरों  को एकजुट करने की कवायद करार दिया था। येचुरी ने कहा था कि भाजपा इस चुनाव  में 50 फीसदी सीटें भी बचाने में  असफल रहने वाली है। इसलिए वह हर तरह से प्रयास कर हिंदू वोटरों का ध्रुवीकरण करने में जुटी है।

baba ramdev big statement on sitaram yechuri
अमर उजाला

सीताराम येचुरी के खिलाफ योग गुरु स्वामी रामदेव ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि हिंसा कम्युनिस्टों का चरित्र है, हिंदू समाज का नहीं। उन्होंने देशभर के हिंदुओं से अपील की कि वह कम्युनिस्टों का बहिष्कार करें। शनिवार को उत्तरी हरिद्वार में संतों की बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि सीताराम येचुरी का बयान पूरी तरह असंवैधानिक है। यह असहिष्णुता की पराकाष्ठा है।

baba ramdev big statement on sitaram yechuri
अमर उजाला

उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और भगवान श्री कृष्ण के बारे में अभद्र व अपमानित टिप्पणी करके सीताराम येचुरी ने यह साबित कर दिया कि उनकी मानसिकता क्या है। उन्होंने कहा कि कम्युनिस्टों ने अपने साम्राज्य का विस्तार करने के लिए करीब 11 करोड़ निर्दोष लोगों की हत्या की थी। यह तथ्यात्मक सत्य है। येचुरी को पहले कम्युनिस्टों के बारे में बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्या वे ईसाईयों और कम्युनिस्टों की ओर से किए गए नर संहार के बारे में कोई टिप्प्णी कर सकते हैं, लेकिन  वे ऐसा नहीं करेंगे।

baba ramdev big statement on sitaram yechuri
अमर उजाला

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को मानने वाले सभी हिंदू भगवान राम और कृष्ण के बारे में इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जिसका नाम सीताराम हो और वह ही इस तरह के बयान दे, तो इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सीताराम येचुरी को अपना नाम बदलकर रावण, कंस, बाबर या तैमूर की तर्ज रख लेना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed