{"_id":"5cebdf71bdec2207826de395","slug":"baba-ramdev-patanjali-launched-new-milk-product-in-haridwar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाबा रामदेव ने लॉन्च किया ऐसा दूध जो छह माह तक खराब नहीं होगा, ये होगी खासियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा रामदेव ने लॉन्च किया ऐसा दूध जो छह माह तक खराब नहीं होगा, ये होगी खासियत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 28 May 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाबा रामदेव ने आज पतंजलि के नए मिल्क प्रॉडक्ट लॉन्च किए। जिनमें सबसे खास रहा टेट्रा दूध जो छह माह तक खराब नहीं होगा। पतंजलि अब दूध के क्षेत्र में भी अपनी धाक जमाने जा रहा है।
2 of 6
सोमवार को पंतजलि योगपीठ की ग्राम दौलतपुर स्थित गोशाला में पत्रकारों से वार्ता करते हुए योग गुरु स्वामी रामदेव ने पतंजलि का टोंड दूध और उससे बने पदार्थ लांच करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह पतंजलि गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के विश्वास पर खरा उतरते हुए बेहतर खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराएगा।
3 of 6
आज शाम पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि आने वाले समय में पतंजलि अपना टोंड मिल्क बाजार में उतारने जा रहा है। गाय का यह दूध पूरी तरह से प्राकृतिक है। यह दूध अन्य ब्रांड से चार रुपए सस्ता होगा। इसकी कीमत 40 रुपए पति लीटर होगी। जिससे ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी। कहा कि किसानों को दूध का सही मूल्य मिल सके इसके लिए भी पतंजलि दूध के क्षेत्र में आगे आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पतंजलि किसानों से सीधे दूध खरीदकर बाजार में बेचता है और उसका किसानों के खातों में पैसा डालकर भुगतान करता है। राजस्थान, महाराष्ट्र और मेरठ में उनकी अपनी दूध की डेरियां हैं। जहां किसानों से दूध खरीदकर एकत्र किया जाता है। 15 हजार किसानों से प्रतिदिन 4 लाख लीटर दूध खरीदा जा रहा है, जो आने वाले समय में 10 लाख लीटर करने की योजना है।
विज्ञापन
5 of 6
रामदेव बाबा
उन्होंने कहा कि दूध की अन्य कंपनियां भारत की हैं, लेकिन प्रतिद्वंद्विता के क्षेत्र में उनसे हमारा मुकाबला रहेगा। महंगाई की मार से राहत दिलाने के लिए पतंजलि दूध के क्षेत्र में आगे आई है। इसलिए पतंजलि के दूध की कीमत 40 रुपये प्रति लीटर रहेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।