फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाबा रामदेव ने शुरू की अनोखी मुहिम, राष्ट्रवाद को लेकर तैयार कर रहे 'योद्धाओं की फौज'

Mon, 22 Apr 2019 10:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Apr 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
Baba Ramdev socialyogi unique campaign for connect peoples on social media
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

योग गुरु स्वामी रामदेव अब योगाचार्य और आयुर्वेद आचार्य के बाद सोशल मीडिया के योद्धाओं की फौज तैयार करेंगे। सनातन धर्म को मजबूत बनाने के लिए उन्होंने ये अनोखी मुहिम शुरू की है।  

Baba Ramdev socialyogi unique campaign for connect peoples on social media
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया के योद्धाओं की यह फौज प्रदेश स्तर से लेकर देशभर में गांव स्तर तक गठित की जाएगी। सोशल मीडिया के ये योद्धा स्वामी रामदेव के पतंजलि योगपीठ और राष्ट्रवादी ताकतों व स्वदेशी आंदोलन के खिलाफ जाने वालों के खिलाफ काम करेगी। 

Baba Ramdev socialyogi unique campaign for connect peoples on social media
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला

स्वामी रामदेव का कहना है कि देश में हो रहे धार्मिक,आर्थिक, राजनैतिक,सामाजिक षडयंत्रो व आक्रमणों से बचाने के लिए सोशल मीडिया पर राष्ट्रवादी लोगों की एक मजबूत ताकत खड़ी करेंगे। इसकी शुरुआत उन्होंने पतंजलि से ही की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baba Ramdev socialyogi unique campaign for connect peoples on social media
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला

इसके लिए उन्होंने अपने ट्वीटर एकाउंट पर भी इस मुहिम के बारे में बताते हुए लोगों से आह्वान किया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस मुहिम से जुड़ें। कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ षड्यंत्र रचने वालों को यह मुहिम करारा जवाब देगी। 

विज्ञापन
Baba Ramdev socialyogi unique campaign for connect peoples on social media
सोशल मीडिया

स्वामी रामदेव ने पतंजलि योगपीठ में देश भर से आए तकरीबन 2000 से ज्यादा लोगों व पतंजलि योगपीठ के कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के बारे में विशेषज्ञों की उपस्थिति में विशेष प्रशिक्षण भी दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया एक ऐसा सशक्त माध्यम है जो दुनियाभर को जोड़े हुए है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed