{"_id":"5b2fa3f84f1c1bf66e8b9ddd","slug":"baba-ramdev-wax-statue-will-be-in-madame-tussaud-museum-london","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस वर्ल्ड फेमस म्यूजियम में लगने जा रही बाबा रामदेव की प्रतिमा, नाम जुड़ेगी एक और उपलब्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस वर्ल्ड फेमस म्यूजियम में लगने जा रही बाबा रामदेव की प्रतिमा, नाम जुड़ेगी एक और उपलब्धि
Mon, 25 Jun 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 25 Jun 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
baba ramdev
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
योग गुरु बाबा रामदेव जल्द ही लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में योग करते नजर आएंगे। जी हां, दरअसल, इस विश्व प्रसिद्ध संग्राहल में जल्द ही बाबा रामदेव की मोम की प्रतिमा लगने जा रही है। खास बात यह है कि स्वामी विवेकानंद के बाद यह पहला अवसर होगा कि किसी भारतीय संत की प्रतिमा इस संग्रहालय की शोभा बढ़ाएगी।
2 of 5
baba ramdev
बता दें कि आज कल बाबा रामदेव अनोखी मुहिम शुरू कर लंदन में वहां के लोगों को योगाभ्यास करा रहे हैं। वहीं मैडम तुसाद संग्राहल में बाबा रामदेव की मूर्ति लगाने के प्रस्ताव को भी उन्होंने स्वीकार कर लिया है। बाबा रामदेव मोम की इस प्रतिमा के लिए सोमवार को लंदन में मैडम तुसाद के संग्रहालय में तीन घंटे बिताएंगे।
3 of 5
baba ramdev
जिसमें उनके हाथ पैर और चेहरे के इंप्रेशन लिए जाएंगे। जिससे मूर्ति बनाने में सहायता मिल सके। यह जानकारी बाबा रामदेव के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने कहा कि, यह भारतीय ऋषि परंपरा संस्कृति के लिए गौरवशाली पल है इससे देश का मान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बाबा रामदेव
- फोटो : AFP
इसके बाद प्रतिमा को संग्रहालय में स्थापित करने के लिए तैयार कर दिया जाएगा। इस पूरे काम में तकरीबन छह माह का समय लगने की संभावना है। इसके बाद योग गुरु बाबा रामदेव भी जल्द उन चुनिंदा भारतीय हस्तियों में शुमार हो जाएंगे जिनकी मोम की प्रतिमा मैडम तुसाद म्यूजियम में लगी है।
विज्ञापन
5 of 5
pm modi wax statue
आपको बता दें कि, मैडम तुसाद म्यूजियम में अभी तक महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी प्रतिमा लगी हुई है। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, रजनीकांत, सलमान खान, एश्वर्या राय, काजोल, करण जौहर, प्रभास और वरुण धवन की भी प्रतिमा लगी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।