फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्पताल से रिजॉर्ट पहुंचते ही सनी लियोनी के स्टाफ ने किया ऐसा कि देखकर हैरानी में पड़ गई नर्स

Mon, 25 Jun 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर Updated Mon, 25 Jun 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
sunny leone makeup artist done shocking act after return hospital
sunny leone - फोटो : amar ujala

बीमारी के बाद अस्पताल से रिजॉर्ट आते ही सनी लियोनी के स्टाफ ने कुछ ऐसा किया कि सब देखकर हैरान रह गए। दरअसल, सनी के सौंदर्य को लेकर उनका निजी स्टाफ बेहद सजग रहा। अस्पताल में भर्ती होने के बाद सनी के बाल बिखरे थे। बगैर मेकअप के सनी का फोटो वायरल होने की आशंका से बचने के लिए विशेष एहतियात बरती गई।

sunny leone makeup artist done shocking act after return hospital
Sunny Leone

इस दौरान सनी को अटेंड करने वाली नर्सिंग स्टाफ नेहा खान एवं अंजू बोरा के मोबाइल तक जमा करा लिए गए, ताकि कोई सनी की फोटो न खींच सके। सनी के रूम में जाने वाली नर्सों को वार्ड में जाने के लिए हर बार बाउंसरों की इजाजत लेनी पड़ी।

sunny leone makeup artist done shocking act after return hospital
sunny leone

बता दें कि, आंत्रशोथ के चलते सनी लियोनी को चामुंडा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया थाा। अस्पताल प्रशासन ने इस बात की रातभर किसी को भनक नहीं लगने दी। हालत में सुधार होने पर सनी को अस्पताल से छुट्टी दी गई। डॉक्टरों ने उन्हें रामनगर स्थित रिजॉर्ट में अगले 48 घंटे चिकित्सकों की निगरानी में रखने की सलाह दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
sunny leone makeup artist done shocking act after return hospital
sunny leone

बता दें कि, 21 जून को स्प्लिट्सविला-11 की शूटिंग के दौरान सनी की बतीयत अचानक खराब हो गई। स्टाफ उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर गया। वहां उनकी जांचे हुई। इस दौरान उनके अल्ट्रासाउंड में डॉक्टरों ने गैस की समस्या बताई थी।

विज्ञापन
sunny leone makeup artist done shocking act after return hospital
sunny leone

वहीं ठीक होते ही सनी वापस रिसॉर्ट लौट गईं।  लेकिन कुछ देर बाद सनी को फिर पेटदर्द  होने लगा। सनी का पर्सनल स्टाफ उन्हें देर रात फिर से अस्पताल लेकर पहुंचा। सनी की पहचान गोपनीय रखते हुए उन्हें अस्पताल के डीलक्स रूम में रखा गया। सूत्रों के मुताबिक, अब सनी की तबीयत ठीक है और वे शूटिंग में व्यस्त हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed