सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Badrinath Dham: जय बदरीविशाल; मंदिर के कपाट खुलते ही गूंजे जयकारें, आस्था और उत्साह की देखें ये तस्वीरें

संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ Published by: Renu Saklani Updated Thu, 23 Apr 2026 11:03 AM IST
सार

गंगोत्री-यमुनोत्री और केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद आज बदरीनाथ धाम के कपाट भी खुल गए हैं। 

विज्ञापन
Badrinath Dham door opened temple decorated with 25 quintals of flowers CM Dhami performed puja Watch Photos
बदरीनाथ धाम: मंदिर के कपाट खुले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बदरीनाथ धाम में आज सुबह मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही भक्ति और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बैसाख मास के शुभ अवसर पर पुनर्वसु नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्ध योग में ठीक सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार खोले गए। इस दौरान जय बदरीविशाल के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस पावन अवसर पर मौजूद रहे। कपाट खुलने से पहले निर्धारित परंपराओं का पालन किया गया। तड़के चार बजे भगवान कुबेर जी का दक्षिण द्वार से प्रवेश हुआ, जिसके बाद मंदिर परिसर में धार्मिक गतिविधियां शुरू हुईं।

रावल, धर्माधिकारी और वेदपाठियों ने उद्धव जी के साथ मंदिर में प्रवेश कर विधिवत द्वार पूजन संपन्न कराया। इसके बाद तय समय पर कपाट खोल दिए गए और पूर्वाह्न 11 बजे से गर्भगृह में पूजा-अर्चना आरंभ हुई।

Trending Videos
Badrinath Dham door opened temple decorated with 25 quintals of flowers CM Dhami performed puja Watch Photos
बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने के मौके पर पहुंचे सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनथ धाम को भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिर परिसर और आसपास के मठ-मंदिरों को लगभग 25 कुंतल ऑर्किड और गेंदे के फूलों व फलों से सजाया गया, जिससे धाम और पूरा क्षेत्र दिव्य दिखाई दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Badrinath Dham door opened temple decorated with 25 quintals of flowers CM Dhami performed puja Watch Photos
बदरीनाथ मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कपाट खुलने से एक दिन पूर्व ही उद्धव, तेल कलश और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी बदरीनाथ पहुंच चुकी थी।
Badrinath Dham door opened temple decorated with 25 quintals of flowers CM Dhami performed puja Watch Photos
बदरीनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, कुबेर की डोली बामणी गांव में रात्रि प्रवास के बाद धाम पहुंची। कपाट उद्घाटन के इस आयोजन में आस्था, परंपरा और भव्यता का अनूठा संगम देखने को मिला।
विज्ञापन
Badrinath Dham door opened temple decorated with 25 quintals of flowers CM Dhami performed puja Watch Photos
बदरीनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इससे पहले सीएम धामी ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर यहां हो रहे पुनर्निर्माण कार्योे की समीक्षा भी की।

ये भी पढे़ं...Rudraprayag:  भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; तीन की मौत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed