{"_id":"6818a30c803051f6400d9cbe","slug":"badrinath-dham-door-opening-2025-lord-badri-idol-gives-auspicious-signs-for-country-development-rare-facts-2025-05-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Badrinath Dham: भगवान बदरी विशाल की मूर्ति ने दिए संकेत...देश में आएगी बड़ी खुशहाली, जानें रोचक बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Dham: भगवान बदरी विशाल की मूर्ति ने दिए संकेत...देश में आएगी बड़ी खुशहाली, जानें रोचक बातें
प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 05 May 2025 06:24 PM IST
सार
Chardham Yatra 2025: बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद बदरीनाथ की शालिग्राम मूर्ति पर लपेटे घृत कंबल को रावल (मुख्य पुजारी) अमरनाथ नंबूदरी ने विधि-विधान से निकाला। इस दौरान शुभ संकेत मिले।
विज्ञापन
1 of 5
बदरीनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भू-बैकुंठ बदरीनाथ मंदिर के कपाट रविवार को सुबह छह बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। जय बदरीनाथ... के उद्घोष के साथ करीब 15 हजार तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ की अखंड ज्योति के साथ ही भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए।
बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड की चारधाम यात्रा भी विधिवत रूप से शुरू हो गई है। इस दौरान एक 'चमत्कार' भी देखने को मिला जो देश के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। शीतकाल में छह माह तक जो घृत कंबल (घी से लेपन किया ऊनी वस्त्र) भगवान बदरीनाथ को ओढ़ाया गया था उस पर घी ताजा मिला।
मान्यता है कि जिस वर्ष कंबल पर घी ताजा मिलता है उस दौरान यात्रा निर्विघ्न संपन्न होती है और देश की व्यवस्था बेहतर बनी रहती है। देश में खुशहाली रहती है।
3 of 5
बदरीनाथ धाम में श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद बदरीनाथ की शालिग्राम मूर्ति पर लपेटे घृत कंबल को रावल (मुख्य पुजारी) अमरनाथ नंबूदरी ने विधि-विधान से निकाला। इसके बाद मंदिर समिति के पदाधिकारी सिंहद्वार से होते हुए मंदिर परिसर में पहुंचे और श्रद्धालुओं को घृत कंबल का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बदरीनाथ धाम में श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि इस वर्ष बदरीनाथ की शालिग्राम मूर्ति पर घी ताजा मिला। इसे यात्रा और देश के लिए शुभ माना जाता है। जब घी सूख जाता है तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। इसे देश में आपदा, फसलें बरबाद होना व स्वास्थ्य परेशानियां सामने आ जाती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बदरीनाथ धाम में श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
उधर, बदरीनाथ धाम में पिछले साल से मंदिर परिसर के 50 मीटर दायरे में किसी भी तरह के वीडियो, रील बनाना पूरी तरह से प्रतिबंधित किया हुआ है। यात्रा तैयारियों की बैठक में भी इस बात को बार-बार उठाया गया। लेकिन कपाट खुलने के दिन बदरीनाथ में हर कोई मोबाइल लेकर वीडियो बना रहा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।