फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Badrinath Dham: तीन साल बाद ऐसा नजारा... हाईवे पर ही हिमखंडों के बीच से गुजरेंगे तीर्थयात्री, देखें तस्वीरें

Sun, 17 Mar 2024 04:29 PM IST
अलका त्यागी प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली)
प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Mar 2024 04:29 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Dham Yatra 2024  Pilgrims will pass through icebergs on highway itself see pictures
बदरीनाथ हाईवे पर बर्फ - फोटो : अमर उजाला

इस बार बदरीनाथ धाम के दर्शनों के साथ ही आस्था पथ पर तीर्थयात्री बर्फ को भी करीब से देख पाएंगे। यहां हनुमान चट्टी से देश के प्रथम गांव माणा तक चार जगहों पर हिमखंड आ गए हैं। ये हिमखंड 15 से 20 फीट तक जमे हैं।

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की मशीनों ने हिमखंडों को काटकर इनके बीच से बदरीनाथ हाईवे को देश के प्रथम गांव माणा तक खोल दिया है। बीते तीन वर्षों से बर्फबारी कम होने से बदरीनाथ हाईवे पर बर्फ नहीं दिखती थी।

Uttarakhand: देहरादून में आठ साल बाद गर्मी ने मार्च में ही दिखाए तेवर, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Badrinath Dham Yatra 2024  Pilgrims will pass through icebergs on highway itself see pictures
बदरीनाथ हाईवे पर बर्फ - फोटो : अमर उजाला

लेकिन इस बार फरवरी और मार्च के पहले सप्ताह में जमकर हुई बर्फबारी से बदरीनाथ धाम और देश का प्रथम गांव माणा अभी भी बर्फ से ढका हुआ है। बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से आगे करीब दस किलोमीटर तक चारों ओर बर्फ जमी हुई है।

Badrinath Dham Yatra 2024  Pilgrims will pass through icebergs on highway itself see pictures
बदरीनाथ हाईवे पर बर्फ - फोटो : अमर उजाला

हाईवे पर हनुमान मंदिर, रड़ांग बैंड, कंचन गंगा और माणा गांव के समीप 15 से 20 फीट तक के हिमखंड पसरे हुए हैं। बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे से बर्फ हटाकर माणा गांव तक हाईवे को सुचारु कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Badrinath Dham Yatra 2024  Pilgrims will pass through icebergs on highway itself see pictures
बदरीनाथ हाईवे पर बर्फ - फोटो : अमर उजाला

हाईवे पर चार जगहों पर हिमखंड आए हुए हैं। उन्हें काटकर हाईवे को सुचारु किया गया है। बताया कि मौसम सामान्य होने के बाद हाईवे पर ऑलवेदर रोड परियोजना के काम भी शुरू कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Badrinath Dham Yatra 2024  Pilgrims will pass through icebergs on highway itself see pictures
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

माणा गांव के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा ने बताया कि वर्ष 2021 के बाद से ऐसी बर्फबारी इस बार देखी है। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को बर्फ के दर्शन भी होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed