फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Badrinath Highway: गंगा में 31 घंटे चला रेस्क्यू...ट्रक के केबिन में फंसे मिले दंपती के शव, तस्वीरें

Tue, 22 Oct 2024 06:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Oct 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Highway Accident Couple Dead Body Found in truck Cabin after 31 hours Rescue operation in devprayag
गंगा में रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैनिक होटल के निकट सोमवार को एक ट्रक गंगा नदी में समा गया था। खोजबीन के बाद मंगलवार शाम को ट्रक के केबिन से पुलिस ने चालक दंपती के शव बरामद किए हैं।



थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि करीब 31 घंटे चले पुलिस व एसडीआरएफ के संयुक्त रेस्क्यू अभियान के बाद दुर्घटना स्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर गंगा में ट्रक का केबिन मिला। केबिन में दंपती के शव फंसे हुए थे। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया है।

Accident: पाैड़ी के बीरोंखाल में हादसा...पिकअप वाहन खाई में गिरने से तीन की मौत, चार स्कूली बच्चे घायल

Badrinath Highway Accident Couple Dead Body Found in truck Cabin after 31 hours Rescue operation in devprayag
गंगा में रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि सोमवार सुबह देवप्रयाग से आगे सैनिक होटल के पास केबिल बिछा रहे लोगों ने पुलिस को किसी वाहन के नदी में गिरने की सूचना दी। इसके बाद टिहरी व श्रीनगर बांध से पानी रोका गया।

Badrinath Highway Accident Couple Dead Body Found in truck Cabin after 31 hours Rescue operation in devprayag
गंगा में रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

तब पुलिस ने जांच की तो घटना स्थल के करीब सौ मीटर दूर ट्रक के केबिन का पिछला हिस्सा दिखाई दिया। ट्रक नदी में डूबा हुआ था। पुलिस ने ट्रक स्वामी टिंकू से संपर्क कर पूछताछ की तो पता चला कि ट्रक बिहारीगढ़ से मिनरल वाटर की बोतलें लेकर गोपेश्वर के लिए चला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Badrinath Highway Accident Couple Dead Body Found in truck Cabin after 31 hours Rescue operation in devprayag
गंगा में रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

चालक अजयपाल सिंह (38) पुत्र मूलचंद निवासी सभा चांदपुर मोहन पोस्ट अकराबाद उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। अजयपाल पत्नी राजेश्वरी के साथ था। वह अगस्त्यमुनि में दुकान चलाती थी।

विज्ञापन
Badrinath Highway Accident Couple Dead Body Found in truck Cabin after 31 hours Rescue operation in devprayag
गंगा में रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

आशंका जताई जा रही थी कि दोनों नदी में बह गए हैं। सोमवार को ही एसडीआरएफ व जल पुलिस के गोताखोरों को यहां तलाश शुरू की। शाम को दोनों के शव बरामद हुए। रेसक्यू अभियान में एसडीआरएफ एसआई सचिन रावत, एसआई दीपक लिंगवाल, योगेंद्र शर्मा, रमेश बिष्ट सहित आठ कर्मी शामिल रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed