फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन दिन से फंसे 3000 तीर्थयात्री: सब्र टूटा तो लिया बदरी विशाल का नाम, कई धरती को चूमकर वापस लौटे, तस्वीरें

Thu, 11 Jul 2024 09:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Jul 2024 09:18 PM IST
विज्ञापन
Badrinath highway Closed from Three days due to Landslide 3000 pilgrims stuck some Return from Way Photos
बदरीनाथ हाईवे तीसरे दिन भी बंद - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ हाईवे जोशीमठ में तीसरे दिन भी नहीं खुल सका। बृहस्पतिवार सुबह यहां कुछ देर के लिए मलबे के ऊपर से ही पैदल आवाजाही कराई गई, लेकिन अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरने से हाईवे फिर बंद हो गया।



अभी गोविंदघाट से लेकर जोशीमठ तक करीब 3000 श्रद्धालु जगह-जगह फंसे हुए हैं। दूसरी ओर बदरीनाथ जा रहे श्रद्धालु हाईवे न खुलता देख पीपलकोटी (बदरीनाथ से 80 किमी पहले) से धरती को नमन कर लौटने लगे हैं।

नौ जुलाई को सुबह जोशीमठ के पास चुंगीधारा में पहाड़ी से चट्टान का एक हिस्सा टूटकर बदरीनाथ हाईवे पर आ गया था। तब से यहां पर आवाजाही बंद है।

Badrinath Highway: सड़क खोलने में जुटे मजदूरों पर अचानक भरभराकर गिरे बोल्डर, जान बचाने के लिए भागे...वीडियो

Badrinath highway Closed from Three days due to Landslide 3000 pilgrims stuck some Return from Way Photos
बदरीनाथ हाईवे तीसरे दिन भी बंद - फोटो : अमर उजाला

बीआरओ लगातार हाईवे खोलने के प्रयास में जुटा हुआ है। बृहस्पतिवार सुबह कुछ देर के लिए यहां पर पैदल आवाजाही शुरू कराई गई। इसमें पोलिंग पार्टियों के साथ ही कुछ यात्री भी दूसरी तरफ निकल गए, जबकि कुछ यात्रियों ने दोपहिया वाहनों को भी दूसरी तरफ निकाल दिया। मगर कुछ देर बाद पहाड़ी से मलबा गिरने लगा तो आवाजाही रोक दी गई।

Badrinath highway Closed from Three days due to Landslide 3000 pilgrims stuck some Return from Way Photos
बदरीनाथ हाईवे तीसरे दिन भी बंद - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद फिर बोल्डर आ गिरे। उस समय यहां मजदूर काम कर रहे थे और उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। मगर बीआरओ की ड्रीलिंग मशीन मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। मलबा हटाने के बाद दोपहर को एक बार फिर यहां पर पैदल आवाजाही शुरू करवा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Badrinath highway Closed from Three days due to Landslide 3000 pilgrims stuck some Return from Way Photos
बदरीनाथ हाईवे तीसरे दिन भी बंद होने से लोटे यात्री - फोटो : अमर उजाला

पुलिस और एसडीआरएफ के जवान लोगों को सुरक्षित पार कराने में मदद करते रहे। बीआरओ बोल्डर हटाने के लिए ब्लास्टिंग की तैयारी कर रहा है, जिसके चलते शाम को यहां पैदल आवाजाही भी बंद करा दी गई। ब्लास्टिंग से यदि हाईवे पर आई चट्टान टूटती है तो शुक्रवार को वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई जा सकती है।

विज्ञापन
Badrinath highway Closed from Three days due to Landslide 3000 pilgrims stuck some Return from Way Photos
बदरीनाथ हाईवे तीसरे दिन भी बंद होने से रुके यात्री - फोटो : अमर उजाला

हाईवे पर पैदल आवाजाही के बाद कुछ यात्री तो निकल गए लेकिन अभी तक जोशीमठ में बड़ी संख्या में यात्री फंसे हैं। तीन दिन से जोशीमठ में फंसे यात्री परेशान हो गए हैं। होटलों में महंगे कमरे होने के कारण अब उनके सामने रहने की भी समस्या खड़ी हो गई है। एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि तहसील प्रशासन ने नगर पालिका हॉल में यात्रियों के रहने की व्यवस्था की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed