सब्सक्राइब करें

बदरीनाथ हाईवे दो दिन से बंद, चट्टान से लगातार गिर रहे पत्थर, रास्ते में फंसे यात्रियों का फूटा गुस्सा, तस्वीरें...

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 Jul 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
Badrinath highway closed from two days, stones falling continuously from Rock, passengers Stuck
- फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ हाईवे पीपलकोटी के भनेरपाणी में दो दिन से बंद है। हाईवे पर चट्टान से बोल्डर लगातार गिर रहे हैं। इसके चलते रास्ता आवाजाही के लिए आज भी सुचारू नहीं हो पाया। वहीं, रास्ते में फंसे यात्रियों का सब्र भी अब जवाब दे गया है। 

Trending Videos
Badrinath highway closed from two days, stones falling continuously from Rock, passengers Stuck
- फोटो : अमर उजाला

स्थानीय लोग चट्टान से गिरे बोल्डरों के कारण दो किमी पैदल चलकर अपने गंतव्य को जा रहे हैं। वहीं, सेना के जवानों की आवाजाही भी रुकी हुई है। जोशीमठ के बैंकों को जा रहा कैश भी दो दिनों से यहीं फंसा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Badrinath highway closed from two days, stones falling continuously from Rock, passengers Stuck
- फोटो : अमर उजाला

रविवार को रास्ते में फंसे यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। यात्रियों का कहना है कि अगर हाईवे बंद है और रास्ता खराब है तो सरकार ई-पास क्यों जारी कर रही है। वहीं, ऋषिकेश से  एंट्री के वक्त ही हाईवे बंद होने की बात क्यों नहीं बताई जा रही है। वहीं, चमोली प्रशासन टीम ने रास्ते में फंसे यात्रियों को पानी और बिस्किट के पैकेट मुहैया कराए। 

Badrinath highway closed from two days, stones falling continuously from Rock, passengers Stuck
- फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर ऑल वेदर रोड परियोजना के कारण के कारण रास्ता कई जगह बंद है। तोताघाटी में रोड कटिंग के दौरान हाईवे का लगभग 60 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया। 

विज्ञापन
Badrinath highway closed from two days, stones falling continuously from Rock, passengers Stuck
- फोटो : अमर उजाला

भारी वाहनों की आवाजाही पहले ही बंद करा दी गई है। लेकिन अब  यहां छोटे वाहनों की आवाजाही भी ठप हो गई है। वहीं, पीपलकोटी के भनेरपाणी में भी बोल्डर गिरने से रास्ता बंद है। यात्री भी रास्ते में ही फंसे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed