फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Badrinath Yatra 2025: श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण बना हिमखंड के बीच से गुजरना, खूब ले रहे सेल्फी, तस्वीरें

Fri, 09 May 2025 04:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 May 2025 04:18 PM IST
सार

Badrinath Yatra 2025: बदरीनाथ धाम से एक किमी पहले हाईवे पर भारी भरकम हिमखंड पसरा हुआ है। यहां हिमखंड के बीच से श्रद्धालु गुजर रहे हैं। मई माह में समीप से बर्फ देखना श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

विज्ञापन
Badrinath Yatra 2025 Passing through iceberg became a curiosity for devotees Photos
बदरीनाथ हाईवे पर हिमखंड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बदरीनाथ धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए हाईवे पर पसरा हिमखंड कौतूहल से कम नहीं है। श्रद्धालु यहां पहुंचकर खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं, वे इस क्षण को यादगार बनाने के लिए सेल्फी ले रहे हैं।



बदरीनाथ धाम से एक किमी पहले हाईवे पर भारी भरकम हिमखंड पसरा हुआ है। यहां हिमखंड के बीच से श्रद्धालु गुजर रहे हैं। मई माह में समीप से बर्फ देखना श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

दिन भर यहां पर श्रद्धालुओं की चहल कदमी नजर आ रही है। दिल्ली से आए प्रमेंद्र का कहना है कि यह किसी आश्चर्य से कम नहीं है। जब बड़े शहरों में लोग गर्मी से परेशान हैं तब यहां आंखों के सामने बर्फ के दर्शन हो रहे हैं।

Uttarkashi: खतरा...जान जोखिम में डालकर रस्सी के सहारे भागीरथी पार कर गोमुख जा रहे पर्यटक, नहीं बनी पुलिया

Badrinath Yatra 2025 Passing through iceberg became a curiosity for devotees Photos
बदरीनाथ हाईवे पर हिमखंड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बृहस्पतिवार को धाम में 13180 श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। अब तक बदरीविशाल के दर्शन करने वालों की कुल संख्या 79678 पहुंच गई है। यात्री सुबह से लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। सुबह से शाम तक धाम में दर्शनों की लाइन लगी हुई है।

Badrinath Yatra 2025 Passing through iceberg became a curiosity for devotees Photos
बदरीनाथ हाईवे पर हिमखंड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वहीं,  भगवान बदरीनाथ के दर्शनों को उमड़ रही भीड़ को नियंत्रित करने व यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए धाम में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा है। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच धाम में श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Badrinath Yatra 2025 Passing through iceberg became a curiosity for devotees Photos
बदरीनाथ हाईवे पर हिमखंड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के लिए हर दिन भीड़ उमड़ रही है। इसे नियंत्रित करने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और टप्पेबाज सहित असामाजिक तत्वों से निपटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। देश में बने हालात के मद्देनजर धाम की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है।

विज्ञापन
Badrinath Yatra 2025 Passing through iceberg became a curiosity for devotees Photos
बदरीनाथ हाईवे पर हिमखंड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके लिए महिला व पुरुष पुलिस कर्मी सघन चेकिंग अभियान के साथ ही हर गतिविधि पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी का कहना है कि धाम में किसी तरह की कोई अव्यवस्था न हो इसके चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। सभी श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर सकें इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed