{"_id":"681cbf52df0718b46100113f","slug":"hemkund-sahib-yatra-2025-indian-army-soldiers-made-a-path-by-cutting-the-icebergs-reached-to-gurudwara-2025-05-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hemkund Sahib: जवानों ने हिमखंड काटकर बनाया रास्ता, हेमकुंड साहिब पहुंची टीम, सबसे पहले पढ़ी अरदास, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hemkund Sahib: जवानों ने हिमखंड काटकर बनाया रास्ता, हेमकुंड साहिब पहुंची टीम, सबसे पहले पढ़ी अरदास, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 08 May 2025 08:27 PM IST
सार
Hemkund Sahib Yatra 2025: हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई से श्रदालुओ के लिये खुल रहे है, जिसको देखते हुये इन दिनो मौसम खराब होने के वावजूद भी सेना के जवानो के द्वारा आस्था पथ से बर्फ हटाने को कार्य लगातार जारी है।
विज्ञापन
1 of 6
हेमकुंड साहिब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हेमकुंड साहिब में खराब मौसम के बावजूद भी सेना के जवानों द्वारा आस्था पथ से बर्फ हटाने का कार्य जारी है। अब भारतीय सेना के जवान हिमखंडों को काटकर रास्ता बनाते हुए हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे पहुंचे हैं। सेना के जवानों ने गुरुद्वारे के पास पहुंचने पर सबसे पहले अरदास पढ़ी बाद में गेट खोला गया। अब जवान यहीं रहेंगे और हेमकुंड साहिब में बर्फ हटाकर यात्रा शुरू होने तक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करेंगे।
हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई से श्रदालुओं के लिए खुल रहे हैं, जिसको देखते हुए इन दिनों मौसम खराब होने के बाद भी सेना के जवानों द्वारा आस्था पथ से बर्फ हटाने को कार्य लगातार जारी है। जवानों के द्वारा सीढ़ी वाले मार्ग से बर्फ को हटा दिया गया है। वहीं , घोड़े वाले मार्ग से बर्फ को हटाने का काम जारी है। अभी तक आस्था पथ पर चार बैंड से बर्फ को हटा दिया गया है।
हेमकुंड सहिब में लंगर हॉल के समीप बर्फ को साफ कर दिया गया है। गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिह ने बताया कि दोपहर बाद मौसम खराब होने से सेना के जवानों को बर्फ हटाने में दिक्कतें आ रही हैं। इसके बाद भी जवान आस्था पथ से बर्फ हटाने के कार्य में जुटे हैं।
3 of 6
हेमकुंड साहिब
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, तैयारियों की बात करें तो हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने में अभी 17 दिन का समय शेष है और यात्रा की तैयारियां अभी नाकाफी हैं। पुलना से घांघरिया तक पानी, संचार और बिजली व्यवस्था सुचारु नहीं हो पाई है। गोविंदघाट में अलकनंदा पर निर्माणाधीन बैली ब्रिज के निर्माण में हो रही देरी से भी यात्रा तैयारियां प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हेमकुंड साहिब
- फोटो : अमर उजाला
बीते 5 मार्च को गोविंदघाट में अलकनंदा पर निर्मित मोटर पुल चट्टान से भूस्खलन होने से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने करीब 75 मीटर दूरी पर 48 मीटर लंबे बैली ब्रिज निर्माण कार्य शुरू किया लेकिन दो माह बाद भी अभी तक सिर्फ ब्रिज का ढांचा ही खड़ा हो पाया है। जबकि 25 मई से यात्रा शुरू होनी है। हेमकुंड साहिब की ओर आवाजाही के लिए नदी पर पैदल पुल तो बनाया गया है लेकिन उससे घोड़े-खच्चरों की आवाजाही नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
5 of 6
हेमकुंड साहिब
- फोटो : अमर उजाला
यात्रा मार्ग पर अभी तक पेयजल की सुचारु सप्लाई नहीं हो पाई है। संचार सेवा गोविंदघाट से आगे नहीं है। विद्युत व्यवस्था भी सुचारु नहीं हुई है। घांघरिया के होटल व्यवसायी अपने प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री नहीं ले जा पा रहे हैं। गोविंदघाट गुरुद्वारे में वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह का कहना है कि हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर घांघरिया के गुरुद्वारे में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। हेमकुंड साहिब तक पैदल मार्ग को बर्फ हटाकर सुचारु कर दिया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।