फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बांग्लादेश सेनाध्यक्ष ने भरा जांबाजों में जोश, बोले भारत की मदद से मिली स्वतंत्र देश की पहचान

Sun, 10 Dec 2017 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 10 Dec 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
Bangladesh army chief meet officer in IMA POP
Chief army bangladesh - फोटो : amar ujala

IMA POP में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे बांग्लादेश सेनाध्यक्ष ने जांबाजों में जोश भरा। उन्होंने कहा कि भारत ने 1971 की जंग में मदद की, जिसके बाद बांग्लादेश को स्वतंत्र देश की पहचान मिली। तस्वीरों  में देखिए जांबाजों से मिलते बांग्लादेश सेनाध्यक्ष...

Bangladesh army chief meet officer in IMA POP
Chief army bangladesh meet officers - फोटो : amar ujala

बांग्लादेश के सेनाध्यक्ष जनरल अबू बिलाल मोहम्मद शफीउल हक ने परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने युवा अफसरों को शुभकामनाएं दीं।

Bangladesh army chief meet officer in IMA POP
Chief army bangladesh - फोटो : amar ujala

 बांग्लादेश के सेनाध्यक्ष ने कहा कि आईएमए जैसे भारत के सबसे बड़े प्रशिक्षण संस्थान में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना भारत के थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत के बांग्लादेश के प्रति रिश्तों को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bangladesh army chief meet officer in IMA POP
Chief army bangladesh - फोटो : amar ujala

आईएमए की ऐतिहासिक चेटवुड बिल्डिंग के सामने ड्रिल स्क्वॉयर पर कदमताल करते हुए 409 भारतीय और मित्रराष्ट्रों के 78 जेंटलमैन कैडेट्स ने अंतिम पग पार किया। 141 रेगुलेर कोर्स, 124 टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (टीजीएस), 25 यूनिवर्सिटी एंट्री स्कीम (यूईएस) की पासिंग आउट परेड में अबू बिलाल ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच मैत्री संबंधों को और मजबूत बनाया जाएगा। दोनों देशों के बीच सामाजिक, भौगोलिक और सांस्कृतिक समानताएं भी हैं।

विज्ञापन
Bangladesh army chief meet officer in IMA POP
Chief army bangladesh - फोटो : amar ujala

बांग्लादेश के सेनाध्यक्ष जनरल अबू बिलाल मोहम्मद शफीउल हक ने कहा कि आज हम सबके लिए गर्व का विषय है कि हम पासिंग आउट परेड में हैं। उन्होंने कैडेट्स को नसीहत देते हुए कहा कि निश्चित तौर पर आज चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में देश के सर्वश्रेष्ठ ऑफिसर देने वाले संस्थान के लिए भी चुनौती बढ़ी है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed