हरिद्वार: मगध साइबर गैंग के पांच आरोपी गिरफ्तार, 35 एटीएम कार्ड, 14 बैंक पासबुक और 17 सिम कार्ड बरामद
मगध साइबर गैंग के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास 35 एटीएम कार्ड, 14 बैंक पासबुक और 17 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्यामपुर क्षेत्र में पुलिस ने साइबर क्राइम हॉटस्पॉट अभियान के तहत मगध साइबर गैंग के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 35 एटीएम कार्ड, 14 बैंक पासबुक और 17 सिम कार्ड बरामद हुए। पुलिस ने 18 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, एक चार्जर, 10 एटीएम कवर, पैन कार्ड और 37,500 रुपये की नकदी भी बरामद की है।
प्रारंभिक जांच में बरामद बैंकिंग और डिजिटल दस्तावेजों के आधार पर 2.75 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध डिजिटल लेन-देन के सुराग मिले हैं। व्हाट्सएप चैट की जांच में बैंक खातों, क्यूआर कोड और लेन-देन से जुड़ी जानकारी सामने आई।
ये भी पढे़ं...देहरादून: शहर में निकली टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, सीएम धामी भी हुए शामिल, श्रद्धालुओं में उत्साह
इससे नालंदा और नवादा से हरिद्वार तक फैले नेटवर्क का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी म्यूल खातों में साइबर फ्रॉड की रकम मंगाते थे और फिर उसे यूपीआई के जरिए दूसरे खातों में ट्रांसफर करने के साथ एटीएम से नकदी निकालते थे। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के नालंदा और नवादा के तीन तथा हरिद्वार के दो आरोपी शामिल हैं।