मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में हाड़ गलाने वाली ठंड पड़ने वाली है। इसके साथ ही बर्फबारी भी होने वाली है।
{"_id":"5a7002424f1c1bca798b6aec","slug":"bitter-cold-and-snowfall-expected-in-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौसम: अगले 48 घंटे में यहां होगी बर्फबारी, पड़ेगी हाड़ गलाने वाली ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: अगले 48 घंटे में यहां होगी बर्फबारी, पड़ेगी हाड़ गलाने वाली ठंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 31 Jan 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
snowfall
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
cloud
पिथौरागढ़ जिले में सोमवार को हल्के और मध्यम स्तर के बादलों की आवाजाही होने लगी है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले 48 घंटे में गरज वाले बादल सक्रिय होंगे और ऊंची चोटियों पर हिमपात होगा। जिले में कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ है।
snowfall
सोमवार को यहां का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मुनस्यारी में आज का न्यूनतम तापमान एक डिग्री रहा। मुनस्यारी में सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऊंची चोटियों पर पिछले दिनों हिमपात के बाद से शीतलहर का प्रकोप जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall
इस बीच मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि मंगलवार से बादलों की सघनता बढ़ जाएगी। ऊंची चोटियों पर हिमपात हो सकता है। इस सप्ताह बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और सप्ताह के अंत में कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें गिर सकती हैं। अभी शीतकालीन बारिश की प्रबल संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
कोहरे में लिपटे मैदानी इलाके
- फोटो : Amar Ujala
यदि मौसम का मिजाज बदलता है तो एक बार फिर से लोगों को कड़ाके की ठंड का असर झेलना होगा। इस बीच पूरे जिले में कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ है। घाटी वाले इलाकों में सुबह लगने वाले कोहरे से सामान्य जनजीवन पर असर पड़ रहा है। जिले में पिछले दिनों सभी हिस्सों में मध्यम स्तर की बारिश हुई थी लेकिन इस बारिश को फसलों के लिए पर्याप्त नहीं कहा जा रहा है।