फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोटबंदी के बाद उत्तराखंड के BJP विधायक ने खरीदा डेढ़ करोड़ का सोना!

Sun, 11 Dec 2016 10:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 11 Dec 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
 bjp mla buy gold after note ban
gold coin

नोटबंदी के बाद कथित रूप से एक भाजपा विधायक के डेढ़ करोड़ रुपये का सोना खरीदे जाने के मामले में उत्तराखंड सरकार ने एसआईटी का गठन कर दिया है। आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मिलकर इस मामले में जांच की मांग उठाई।


 

 bjp mla buy gold after note ban
aap

पार्टी पदाधिकारियों का दावा है कि सीएम ने मामले में आईजी गढ़वाल की अध्यक्षता में एसआईटी के गठन का आश्वासन दिया है। सीएम के मीडिया सलाहकार ने अवगत करवाया कि मामले में आईजी गढ़वाल के अधीन एसआईटी गठित कर दी है। एक सप्ताह में प्रकरण की जांच पूरी कर ली जाएगी।
 

 bjp mla buy gold after note ban
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

सीएम से मुलाकात के बाद आप के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता सरोज पांडे और जिला अध्यक्ष उमा सिसोदिया ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि आठ नवंबर को नोटबंदी के एलान के बाद भाजपा के एक विधायक ने काले धन से डेढ़ करोड़ रुपये का सोना खरीदा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
 bjp mla buy gold after note ban
black money

आप ने मामले में डीएम के माध्यम से पीएम ऑफिस को भी ज्ञापन भेजकर जांच की मांग उठाई थी। पार्टी का दावा है कि पीएम ऑफिस ने प्रमुख सचिव उत्तराखंड को मामले में कार्रवाई की लिए कहा था। लेकिन, एक माह बाद भी कार्रवाई न होने पर आप का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिला।
 

विज्ञापन
 bjp mla buy gold after note ban
हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला

पार्टी की मांग पर मुख्यमंत्री ने मामले की उच्चस्तरीय जांच आश्वासन दिया। कहा कि आईजी गढ़वाल की अध्यक्षता में दो सदस्यीय एसआईटी का गठन किया जाएगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed