फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनाव में जीत के लिए भाजपाइयों को मिला मंत्र, करेंगे ये काम

Wed, 05 Oct 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 05 Oct 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
bjp state working committee meet.
uttarakhand bjp meet - फोटो : AmarUjala

विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड भाजपा की आखिरी कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के लगभग 750 डेलीगेट्स ने ‘थिंक टूगेदर, वर्क टूगेदर’ का संकल्प लिया। केंद्र सरकार की उपलब्धियों और प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता के बीच पहुंचाकर भाजपा ने चुनावी रणक्षेत्र में उतरने का एलान किया। साथ ही चुनाव को लेकर कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की।

bjp state working committee meet.
uttarakhand bjp meet - फोटो : AmarUjala

भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन मंगलवार को सबसे पहले प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, महामंत्रियों, विधानसभा संयोजकों और चुनाव सहायकों की अलग-अलग बैठकें हुई। इसके बाद सत्र समाप्त की शुरूआत हुई।

bjp state working committee meet.
uttarakhand bjp meet - फोटो : AmarUjala

इसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश ने की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत दी की वह टीम उत्तराखंड के रूप में काम करें। बागी और दागी की चिंता न करें। जो लोग भाजपा में शामिल हुए हैं वह पार्टी के कार्यकर्ता हैं। शिव प्रकाश ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
bjp state working committee meet.
uttarakhand bjp meet - फोटो : AmarUjala

बूथ , मंडल और विधानसभा स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में काम करें। प्रदेश के बारे में कार्यकर्ता चिंता न करें, इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी हैं। उन्होंने सम्मान, सुरक्षा और सुशासन के संकल्प के साथ पार्टी डेलीगेट्स को चुनावी मैदान में उतरने का संकल्प दिया।

विज्ञापन
bjp state working committee meet.
uttarakhand bjp meet - फोटो : AmarUjala

शिव प्रकाश ने कोश्यारी और खंडूड़ी द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देने की भी कोशिश की।  बैठक के समापन सत्र में पूर्व सीएम एवं सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने केंद्र सरकार द्वारा दलितों के उत्थान के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed